PM Kisan की 22वीं किस्त; छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को 498.83 करोड़ रुपये की सौगात

PM Kisan Installment: 13 मार्च को पीएम किसान उत्सव दिवस पर 9.32 करोड़ किसानों को 18,650 करोड़ रुपये की 22वीं किस्त मिलेगी. छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों को 498.83 करोड़ का अंतरण.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PM Kisan 22th Installment: PM Kisan की 22वीं किस्त; छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को 498.83 करोड़ रुपये की सौगात

PM Kisan 22nd Installment: देशभर में 13 मार्च को पीएम किसान उत्सव दिवस (PM Kisan Utsav Diwas) मनाया जाएगा. असम के गुवाहाटी में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त के रूप में 18,650 करोड़ रुपये की राशि 9.32 करोड़ किसानों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी. इस मौके पर देशभर के किसान लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित है. पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिसे 2,000 रुपये की तीन किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर डीबीटी (PM Kisan Ki Kist DBT Transfer) के माध्यम से सीधे खातों में भेजा जाता है.

छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों को 498.83 करोड़ रुपये मिलेंगे

इस राष्ट्रव्यापी अंतरण के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 71 हजार 498 किसानों के खातों में 498.83 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे. इनमें 2 लाख 92 हजार वन पट्टाधारी किसान और 37 हजार 400 विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) किसान भी शामिल हैं, जिन्हें योजना का लाभ दिया जा रहा है. राज्य के सभी जिलों में इस दिन को विशेष रूप से पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा.

ग्राम पंचायतों में किसान बैठकें और लाइव प्रसारण

कृषि विभाग के अनुसार, उत्सव दिवस पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा. साथ ही किसानों के लिए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि वे सीधे राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़ सकें.

योजना की पारदर्शिता और लाभ

किसान सम्मान निधि योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शी व्यवस्था है. किस्त की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होती है. किसान इस राशि का उपयोग बीज, खाद, कृषि सामग्री सहित खेती से जुड़े अन्य आवश्यक कार्यों में कर सकते हैं. इससे खेती का खर्च कम होता है और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

फरवरी 2019 में जारी हुई थी पहली किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत दिसंबर 2018 में की गई थी, जबकि पहली किस्त फरवरी 2019 में किसानों के खातों में जारी हुई थी. योजना के लागू होने से अब तक छत्तीसगढ़ के किसानों को कुल 11,283 करोड़ 09 लाख रुपये प्रदान किए जा चुके हैं, जिससे लाखों किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं.

Advertisement

वन पट्टाधारी और विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों को विशेष लाभ

राज्य शासन ने सुनिश्चित किया है कि वन अधिकार पट्टाधारी किसान और PVTG किसान भी योजना में पंजीकृत कर लाभ प्राप्त करें. विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों को लाभ देने के लिए कृषि भूमि की अनिवार्यता में शिथिलता प्रदान की गई है.

कौन ले सकता है योजना का लाभ

इस योजना के अंतर्गत सभी एकल व संयुक्त खाता धारक किसान परिवार, जिनके नाम भू‑अभिलेख में दर्ज हैं. वन अधिकार पट्टाधारी किसान और विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति के किसान सभी लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: 13 मार्च को पीएम किसान की 22वीं किस्त; करोड़ों अन्नदाताओं को दो-दो हजार, ऐसे चेक करें लिस्ट

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

Advertisement

यह भी पढ़ें : Viral Video Nagalwadi: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप; चार युवक पकड़े गए, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें : EV Policy MP: चार्जिंग स्टेशन पर 30% तक अनुदान; इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए ऐसे करें आवेदन

Featured Video Of The Day
Trump की ईरान को सबसे बड़ी चेतावनी, होर्मुज में माइन हटाने का अल्टीमेटम दिया | Iran Israel War