रविवार को देश के 29 शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है राजस्थान के बाड़मेर में सबसे अधिक 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है अगले कुछ दिनों में पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में हीट वेव चलने की संभावना है