मौसम विभाग ने 11 से 13 मई तक दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है दिल्ली-एनसीआर में 11 से 13 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के साथ तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 11 से 14 मई तक तेज आंधी, बारिश और गरज के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा