मैसूर नगर प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर खुले में पेशाब रोकने के लिए मिरर वॉल लगाने की अनोखी पहल शुरू की थी. मिरर वॉल बस स्टैंड के सामने लगभग 9.5 लाख रुपये की लागत से लगाया गया था, ताकि लोगों को रोका जा सके. मिरर वॉल लगाने के बावजूद एक व्यक्ति को उसी दीवार के सामने खुले में पेशाब करते हुए वीडियो में कैद किया गया.