- आप अपनी डाइट में दाल, डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स, सब्जियां जरूर खाएं.
- आपको भद्रासन, भुजंगासन और सेतु बंधासन करना चाहिए.
- हार्मोन को संतुलित करने के लिए योगासन, प्राणायाम का सहारा लेना चाहिए.
Women health : महिलाओं की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो कि सामान्य हैं. लेकिन 30 की उम्र के बाद जो परिवर्तन होते हैं वो कईयों के लिए बहुत कष्टकारी हो जाते हैं. असल में महिलाओं में इस उम्र के बाद तेजी से हार्मोनल बदलाव होते हैं जो कुछ लोगों में बहुत ज्यादा तो कुछ में जरूरत से ज्यादा कम हो जाते हैं ऐसे में उन्हें मोटापा, डिप्रेशन, एंग्जाइटी, नींद ना आना, खान पान में बदलाव, यौन इच्छा का कम होने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कुछ लोग तो समझ नहीं पाती हैं कि ऐसा हो क्यों रहा है. ऐसे में आज हम आपको लेख में कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने शरीर में होने वाले 'हार्मोनल इंबैलेंस' (hormonal imbalance) को कंट्रोल कर सकती हैं.
हार्मोनल इंबैलेंस को कैसे करें संतुलित
- बहुत सी महिलाएं हार्मोन से होने वाले बदलावों को ठीक करने के लिए दवाओं का सेवन करती हैं इसके साइडइफेक्टस बहुत ज्यादा होते हैं.

- हार्मोन को संतुलित करने के लिए आपको योग, आसन, प्राणायाम का सहारा लेना चाहिए. इससे आपकी शरीर और मानसिक सेहत दुरुस्त रहेगी.

- हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करने के लिए आपको भद्रासन, भुजंगासन और सेतु बंधासन करना चाहिए. इससे आप काफी हद तक हार्मोन्स को संतुलित कर लेंगी.

Photo Credit: iStock
- खान-पान आपकी सेहत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. इससे आप अपने मन को खुश रख सकती हैं. आप अपनी डाइट में दाल, डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स, सब्जियां जरूर खाएं. जंक फूड तो बिल्कुल ना खाएं. क्योंकि इससे और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

- अनुलाम-विलोम आसन को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं. इससे दिमाग शांत होगा. इससे आपकी शरीर की ऊर्जा अच्छी होगी.

- मन शांत रहेगा. इसके अलावा आप निस्पंद आसन को भी कर सकती हैं यह आपके तनाव को दूर करने का काम करता है.
अस्वीकरण : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं