इंडियन शादियां हमेशा ही बिग फैट वेडिंग के नाम से जानी जाती रही हैं. ग्रैंड सेलीब्रेशन से लेकर के कई दिनों तक चलने वाले फंक्शन में लोग खूब मजे करते हैं. लेकिन जहां एक समय में शादियों में खूब चमक-झमक और दिखावा चलता था वो आज के समय में कम होने लगा है. आज कल लोगो के बीच शादी का ट्रेंड काफी तेजी से बदल रहा है. जहां पहले लोग बड़ी-बड़ी डेस्टिनेशन वेडिंग करते थे. ढ़ेर सारी डेकोरेशन पर चमक-धमक पर लोगों का ज्यादा जोर होता है. वहीं चीजें आज के समय में बदल गई हैं. अब वहीं लोग “क्वाइट लग्जरी” की तरफ बढ़ रहे हैं. जिसका मतलब है कम दिखावा करना और हर चीज में क्लास होना और एलिगेंस होना. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर शादियों में ये ट्रेंड इतना पॉपुलर क्यों हो रहा है?
क्या है क्वाइट लग्जरी?
आपको बता दें कि क्वाइट लग्जरी का मतलब होता है सादगी के साथ शान. महंगे ब्रांड्स या ज्यादा तड़क-भड़क दिखाने के बजाय आज के समय में लोगों का फोकस होता है क्वालिटी पर, खूबसूरत डेकोरेशन, सॉफ्ट और सोवल कलर की डेकोर, सॉफ्ट कलर पैलेट के साथ हर चीज में लोग पर्सनल टच की तलाश में रहते हैं. दूल्हा-दुल्हन भी अब हल्के पेस्टल शेड्स, मिनिमल जूलरी और कम एंब्रॉयडरी वाले आउटफिट्स पसंद कर रहे हैं.
क्यों बढ़ रहा है ये ट्रेंड?

आज के समय में लोग चाहते हैं कि शादी में सिर्फ फोटो ना हो बल्कि उनके साथ ऐसी चीजें हो जिससे आप खुद को कनेक्ट कर पाएं. ये एक यादगार अनुभव होनना चाहिए. मेहमानों के लिए आरामदायक माहौल, अच्छा खाना और क्लोज-निट फंक्शन ज्यादा जरूरी हो गए हैं.
2. सोशल मीडिया का असरबता दें कि शादियों की ये चमक-धमक कम करने के पीछे सोशल मीडिया का भी हाथ रहा है. इंस्टाग्राम और पिंटरेस्ट पर लोग मिनिमल और एस्थेटिक वेडिंग थीम्स वाली चीजें ट्रेंड कर रही हैं. लोगों को समझ आ रहा है कि जरूरी नहीं कि महंगी चीज ही अच्छी हो. सिंपल चीजें और स्टाइलिश और क्लासी हो सकती हैं.
3. बजट और समझदारीलोग फालतू और फिजूल खर्चों से बचना चाहते हैं. बड़ी गेस्ट लिस्ट और ओवर डेकोरेशन के बजाय, लिमिटेड लोगों के बीच इंटिमेट फंक्शन करना लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसमें कम खर्च में प्लानिंग और अच्छे से होती है.
4. पर्सनल टच का महत्वक्वाइट लग्जरी में कपल अपनी पसंद और कहानी को शादी का हिस्सा बनाते हैं. जैसे हैंडरिटन नोट्स, फैमिली रेसिपी वाला मेन्यू या कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स. इससे शादी ज्यादा खास और यादगार बनती है.
आखिर क्यों बन रही है पहली पसंद?क्वाइट लग्जरी लोगों की पसंद इसलिए भी बन रहा है क्योंकि इसमें लोग दिखावे से जायादा अपनी असली खुशी पर फोकस करते हैं. इसमें सोच-समझकर हर चीजों का चुनाव किया जाता है. आज के कपल्स के लिए शादी सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक खूबसूरत एहसास है, जिसे वे अपने करीबी लोगों के साथ सादगी और स्टाइल के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं