विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे आदर जैन और आलेखा आडवाणी की  पहली तस्वीर, सेलेब्स भी कुछ इस अंदाज में आए नजर 

आलेखा आडवाणी के साथ आदर जैन की हिंदू शादी बीती रात यानी 21 फरवरी को मुंबई के ताज महल पैलेस में हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं. 

शादी के बंधन में बंधे आदर जैन और आलेखा आडवाणी की  पहली तस्वीर, सेलेब्स भी कुछ इस अंदाज में आए नजर 
आदर जैन और आलेखा आडवाणी ने पैपराजी को दिए पोज
नई दिल्ली:

राज कपूर के नाती यानी आदर जैन ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आलेखा आडवाणी से शादी की. वेडिंग फंक्शन मुंबई के ताज महल पैलेस में रखा गया था, जिसमें बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल होती नजर आईं. वहीं शादी की रस्में पूरी होने के बाद न्यूली मैरिड कपल भी पैपराजी को को पोज देने पहुंचे. लुक की बात करें तो आदर जैन जहां क्रीम कलर की शेरवानी में नजर दिखे तो वहीं आलेखा आडवाणी ने ट्रेडिशनल लाल और गोल्ड लहंगा कैरी किया था, जिसमें कपल बेहद खूबसूरत लग रहे थे. 

 न्यूली मैरिड कपल की वेडिंग सेरेमनी में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर सुहाना खान-गौरी खान हिस्सा बनते हुए नजर आए. 

Latest and Breaking News on NDTV

आलिया भट्ट जहां पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं रणबीर कपूर ब्लू शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

गौरी खान भी अपनी मां के साथ वाइट लहंगे में पैपराजी को पोज देते हुए नजर आईं. 

Latest and Breaking News on NDTV

करिश्मा कपूर का गोल्डन साड़ी लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था, जिसकी तारीफें फैंस करते नहीं थक रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर और उनकी वाइफ बबीता भी इस बिग फैट इंडियन वेडिंग का हिस्सा बनते हुए नजर आए. 

Latest and Breaking News on NDTV

गौरतलब है कि 2024 में रीमा जैन के बेटे आदर जैन और आलेखा आडवाणी ने गोवा में वाइट वेडिंग रखी थी. इस खास मौके पर करिश्मा कपूर-करीना कपूर और कपूर फैमिली हिस्सा बनती हुई नजर आई. वहीं सोशल मीडिया पर वाइट वेडिंग की तस्वीरें भी काफी चर्चा में रही थी. जबकि हाल ही में कपल की मेहंदी सेरेमनी के कुछ वीडियो भी सामने आए थे, जिसमें आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर जमकर डांस करते हुए नजर आए थे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: