विज्ञापन

माथे का रंग अचानक काला पड़ने लगा है? स्किन की डॉक्टर ने बताया क्यों होता है ऐसा, ठीक करने के लिए क्या करें

क्या आपके फोरहेड की स्किन भी अचानक डार्क पड़ने लगी है? अगर हां, तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसका कारण, साथ ही जानेंगे इस कंडीशन में क्या करें-

माथे का रंग अचानक काला पड़ने लगा है? स्किन की डॉक्टर ने बताया क्यों होता है ऐसा, ठीक करने के लिए क्या करें
क्यों डार्क पड़ने लगता है माथा?
(P.C- NDTV)

चेहरे की खूबसूरती में माथे का भी बड़ा रोल होता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पूरे चेहरे का रंग एक जैसा दिखता है, लेकिन माथा बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा डार्क नजर आने लगता है. ज्यादातर लोग इसे सिर्फ धूप का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में समय के साथ ये डार्कनेस और बढ़ने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है यानी आपके माथे का रंग भी अचानक डार्क पड़ने लगा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसका कारण, साथ ही जानेंगे माथे की डार्कनेस को कैसे कम किया जा सकता है. 

क्यों डार्क पड़ने लगता है माथा?

इसे लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट शिवांगी राणा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में स्किन एक्सपर्ट बताती हैं- 

  • सबसे आम वजह टैनिंग है. अगर आप बिना सनस्क्रीन लगाए धूप में ज्यादा समय बिताते हैं, तो सबसे पहले माथे पर टैनिंग नजर आने लगती है. इसलिए धूप से बचाव करना बहुत जरूरी है.
  • दूसरी वजह हेयर कलर हो सकता है. कई बार हेयर डाई या हेयर कलर में मौजूद केमिकल्स स्किन पर रिएक्शन कर देते हैं. इसका असर खासतौर पर हेयरलाइन और माथे पर दिख सकता है, जिससे वहां की त्वचा का रंग गहरा पड़ने लगता है.
  • तीसरा कारण फ्रिक्शन यानी बार-बार रगड़ लगना है. कुछ लोगों को बार-बार माथे पर हाथ लगाने, पसीना आने पर बार-बार टिश्यू से साफ करने या लगातार रगड़ने की आदत होती है. इससे भी त्वचा पर असर पड़ता है और धीरे-धीरे माथा डार्क दिखने लगता है.

क्या करें?

सनस्क्रीन लगाएं

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, सबसे जरूरी है सनस्क्रीन लगाना. रोज एक अच्छी सनस्क्रीन लगाएं और हर दो घंटे में इसे रिअप्लाई जरूर करें. इसके साथ ही कोशिश करें कि तेज धूप में सीधे जाने से बचें. सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल पिग्मेंटेशन को और गहरा होने से बचाएगा. 

सही सीरम लगाएं

इससे अलग स्किन एक्सपर्ट हल्की हाइपरपिग्मेंटेशन में डिपिगमेंटिंग इंग्रीडिएंट्स वाला सीरम इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. ऐसा सीरम चुनें जिसमें Tranexamic Acid, Alpha arbutin और Kojic Acid जैसे इंग्रेडिएंट्स हों. 

सीरम को रात के समय लगाएं. शुरुआत में इसे एक दिन छोड़कर इस्तेमाल करें. अगर आपकी त्वचा इसे अच्छी तरह सहन कर रही है, तो बाद में रोज भी इस्तेमाल किया जा सकता है. नियमित उपयोग से 6 से 8 हफ्तों में फर्क दिखना शुरू हो सकता है.

कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है?

डर्मेटोलॉजिस्ट आगे कहती हैं, अगर माथे का रंग लगातार डार्क होता जा रहा है और उसकी वजह समझ नहीं आ रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें. इस कंडीशन में स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है. कुछ मामलों में इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से भी माथे की त्वचा डार्क हो सकती है. इसलिए केवल घरेलू उपायों पर निर्भर रहने की बजाय सही कारण जानना और उसी के अनुसार इलाज कराना जरूरी है. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- LED Face Mask से क्या होता है? हफ्ते में कितने दिन और कितनी देर लगाना चाहिए? स्किन की डॉक्टर से जानें सारे जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com