विज्ञापन

भारतीय ट्रेनों की लगभग ज्यादातर सीट नीले रंग की ही क्यों होती है? वजह जानेंगे तो कहेंगे- रेलवे ने तो बड़ा दिमाग लगाया!

Blue Seats in Train Reason: भारतीय ट्रेनों की नीली सीटें सिर्फ डिजाइन नहीं, वैज्ञानिक सोच हैं. क्या आप जानते हैं ट्रेन की ज्यादाकर सीटों का रंग नीला क्यों होता है? यहां जानिए इसके पीछे की वजह.

भारतीय ट्रेनों की लगभग ज्यादातर सीट नीले रंग की ही क्यों होती है? वजह जानेंगे तो कहेंगे- रेलवे ने तो बड़ा दिमाग लगाया!
Indian Railways Facts: रेलवे में सीटों का नीला रंग सोच-समझकर चुना गया है.

Why Train Seats Blue: भारतीय रेलवे से हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं. चाहे लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन हो या फिर रोजाना चलने वाली पैसेंजर ट्रेन, एक चीज लगभग हर डिब्बे में समान नजर आती है. सीटों का नीला रंग. शायद आपने भी कई बार ट्रेन में बैठकर यह सोचा हो कि आखिर रेलवे ने सीटों के लिए नीला रंग ही क्यों चुना? क्या यह सिर्फ डिजाइन और दिखावे के लिए है या इसके पीछे कोई खास वजह छिपी हुई है?

असल में भारतीय रेलवे में सीटों का नीला रंग बहुत सोच-समझकर चुना गया है. यह रंग यात्रियों की आंखों को आराम देता है, लंबे सफर में मानसिक शांति महसूस कराता है और सबसे बड़ी बात, धूल-मिट्टी और गंदगी को जल्दी दिखने नहीं देता. भारत जैसे देश में जहां ट्रेनों में हर मौसम और हर तरह की कंडीशन में यात्रा होती है, वहां सीटों का रंग भी काफी मायने रखता है. यही वजह है कि रेलवे ने नीले रंग को सबसे बेहतर विकल्प माना.

ट्रेन की ज्यादातर सीटें नीले रंग की क्यों? | Why Are Most Train Seats Blue?

1. आंखों को देता है आराम

नीला रंग मन को शांत करने वाला माना जाता है. साइकोलॉजिस्ट्स के अनुसार यह रंग तनाव कम करने और दिमाग को रिलैक्स महसूस कराने में मदद करता है. ट्रेन का सफर कई बार घंटों या दिनों का होता है, ऐसे में अगर सीटों का रंग बहुत चमकीला या तेज हो तो यात्रियों को बेचैनी महसूस हो सकती है. नीला रंग आंखों को सुकून देता है, इसलिए लंबे सफर में लोग ज्यादा सहज महसूस करते हैं.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ रहा है? गाड़ी चलाते समय इन ट्रिक्स से बचाएं हजारों रुपए

2. गंदगी जल्दी नजर नहीं आती

भारतीय ट्रेनों में हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं. ऐसे में सीटों पर धूल, मिट्टी और दाग लगना आम बात है. अगर सीटों का रंग सफेद, क्रीम या कोई हल्का रंग होता तो वे बहुत जल्दी गंदी दिखने लगतीं. नीला रंग गंदगी को काफी हद तक छिपा लेता है, जिससे डिब्बे लंबे समय तक साफ-सुथरे नजर आते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. धूप और मौसम का असर कम पड़ता है

भारत में कई जगह तेज धूप और गर्मी रहती है. हल्के रंग जल्दी फीके पड़ जाते हैं, जबकि नीला रंग लंबे समय तक अपनी चमक बनाए रखता है. यही वजह है कि रेलवे के लिए यह रंग ज्यादा टिकाऊ और कम मेंटेनेंस वाला साबित होता है.

4. मानसिक रूप से भी करता है शांत

एक्सपर्ट्स के अनुसार नीला रंग यात्रियों को मानसिक रूप से भी शांत महसूस कराता है. भीड़भाड़ और लंबे सफर के दौरान यह रंग तनाव को थोड़ा कम करने में मदद करता है. यही कारण है कि कई एयरलाइंस और सार्वजनिक जगहों पर भी नीले रंग का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है.

ये भी पढ़ें: घर के पास गलती से भी न लगाएं ये पेड़, जड़ें हिला देंगी नींव और चटक सकती हैं दीवारें

सिर्फ सीट ही नहीं, पूरी सोच है

भारतीय रेलवे में चीजों का चयन केवल दिखावे के आधार पर नहीं किया जाता. सीटों का रंग भी यात्रियों की सुविधा, सफाई और रखरखाव को ध्यान में रखकर चुना गया है. यानी अगली बार जब आप ट्रेन में नीली सीट पर बैठें, तो समझ जाइए कि इसके पीछे सिर्फ रंग नहीं बल्कि एक पूरी वैज्ञानिक और व्यावहारिक सोच काम करती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways Facts, Why Train Seats Blue, Blue Seats In Train Reason, Indian Train Seat Color, Railway Psychology Color, Train Seat Design Logic, Why Blue Color Train, Indian Railways Secrets, Train Facts India, Railways Color Psychology, Blue Seat Scientific Reason, Train Travel Facts, Indian Trains Trivia, Why Seats Not White Train, Railway Maintenance Color, Train Interior Design, Blue Color Benefits, Psychology Of Blue Color, Indian Railways Engineering, Train Seat Material, Why Blue Hides Dirt, Railways Smart Design, Train Seat Facts, Indian Railways Explained, Color Choice In Trains, Blue Color Calming Effect, Train Travel Tips India, Railway Color Scheme, Indian Trains Blue Seats, Surprising Train Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com