हेयर कलर करवाना आजकल स्टाइल स्टेटमेंट और पर्सनल ग्रूमिंग का अहम हिस्सा बन चुका है. वहीं, कुछ लोग सफेद बाल छिपाने के लिए हेयर कलर कराते हैं. लेकिन पहली बार कलर कराने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन-सी Hair Dye सबसे सेफ होती है. या किस कलर से बालों को सबसे कम नुकसान होता है? अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल है, तो आइए जानते हैं इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वड़ैच गरेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताती हैं, हेयर कलर कराने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है. जैसे-
नंबर 1- सिर्फ Ammonia-Free देखकर हेयर डाई न खरीदेंअक्सर लोग सोचते हैं कि Ammonia-Free Hair Dye पूरी तरह सुरक्षित होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, अगर आपको अमोनिया से एलर्जी है, तो Ammonia-Free का लेबल देखना आपके लिए जरूरी है. हालांकि, अगर आपको एलर्जी नहीं है, तो सिर्फ Ammonia-Free लिखा होना कोई खास फायदा नहीं देता है. इसकी जगह कई कंपनियां MEA नाम का दूसरा केमिकल इस्तेमाल करती हैं. यह भी बालों और स्कैल्प पर अमोनिया जैसा ही असर डाल सकता है.
नंबर 2- PPD-Free Hair Dye चुनेंडर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, हमेशा PPD-Free हेयर डाई चुनें. PPD से स्कैल्प में खुजली, रेडनेस, जलन और त्वचा पर काले निशान जैसी परेशानी हो सकती है. इसलिए जहां तक हो सके, PPD-Free Hair Dye का ही इस्तेमाल करें.
नंबर 3- Black Henna से रहें दूरडॉक्टर वड़ैच आगे कहती हैं, अगर आपको 100% शुद्ध मेहंदी मिलती है, तो यह बालों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इससे नुकसान का खतरा काफी कम रहता है. लेकिन Indigo और Black Henna का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए. डॉक्टर का कहना है कि Indigo से कई लोगों को एलर्जी और त्वचा की समस्या हो सकती है. वहीं, Black Henna में अक्सर PPD मिलाया जाता है, जो नुकसान पहुंचा सकता है.
नंबर 4- Organic Hair Dye भी पूरी तरह सुरक्षित नहींकई लोग नेचुरल या Organic Hair Dye को सबसे अच्छा मानते हैं. लेकिन ये भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होतीं. इनका रंग सिर्फ 2 से 3 हफ्ते तक ही रहता है. ऐसे में आपको बार-बार हेयर कलर करने की जरूरत पड़ेगी, इससे आपके बाल ड्राई हो सकते हैं और हेयर फॉल भी बढ़ सकता है.
इन बातों का भी रखें ध्यान- डर्मेटोलॉजिस्ट आगे कहती हैं, अगर Hair Dye लगाने के बाद सिर में खुजली, जलन या कोई परेशानी हो, तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.
- अगर कोई Hair Dye आपको पहले से सूट कर रही है, तो बार-बार ब्रांड बदलने की गलती न करें. इससे एलर्जी का खतरा बढ़ सकता है.
- इसके अलावा, बहुत जल्दी-जल्दी Hair Color भी नहीं कराना चाहिए.
- डॉक्टर की सलाह है कि दो बार हेयर कलर कराने के बीच कम से कम 4 से 6 हफ्ते का अंतर जरूर रखें. इससे बालों को आराम मिलता है और उनके खराब होने का खतरा भी कम रहता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें- टीनएजर को स्किन केयर करना चाहिए या नहीं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया इस उम्र में क्या है सबसे बेस्ट रूटीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं