विज्ञापन

सड़क पर रहने वाले गरीब से लेकर महलों के राजा तक, हर किसी की थाली में दिखेगी ये टेस्टी सब्जी...

Interesting Fun Facts: आज हम आपको दुनिया की सबसे फेमस सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे गरीब से गरीब और अमीर से अमीर शख्स खाना काफी पसंद करता है और इस सब्जी से 100 से अधिक डिशेज आसानी से बन जाती है.

सड़क पर रहने वाले गरीब से लेकर महलों के राजा तक, हर किसी की थाली में दिखेगी ये टेस्टी सब्जी...
ऐसी कौन सी सब्जी है जिसे हर आदमी चाव से खाता है?

Interesting Fun Facts: देश और दुनिया में कई तरह की सब्जियां पाई जाती है, जो खाने में टेस्टी होने के साथ- साथ सेहत के लिए लाभदायक भी होती हैं. ऐसे में आज हम आपको उस एक सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे भारत के लोग तो बड़े चाव से खाते ही हैं, लेकिन मलेशिया, रूस, अफ्रीका से लेकर अमेरिका के लोग भी इस सब्जी की दीवाने हैं. सबसे खास बात यह है कि यह सब्जी ज्यादा महंगी नहीं होती और इसे  इससे लगभग 100 से अधिक विभिन्न प्रकार की डिशेज  (Dishes) तैयार की जा सकती हैं. आइए जानते हैं इस सब्जी के बारे में.

यह है सबका फेवरेट आलू

जी हां हम जिस सब्जी की बात कर रहे हैं, वह आलू है. जिसे गरीब से लेकर अमीर लोग बड़े शौक से खाते हैं. यह दुनिया में सबसे ज्यादा कंज्यूम की जाने वाली सब्जी है. सबसे अच्छी बात यह है कि आलू की सब्जी बनाना काफी आसान होता है और यह झटपट बन भी जाती है. बता दें, आलू एक ऐसी सब्जी है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है. जिनमें पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन बी6 की अच्छी खासी मात्रा में पाई जाती है और यह कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) का एक बेहतरीन सोर्स भी है. बता दें, इसका सेवन करने से दिल की सेहत, इम्यून फंक्शन, दिमाग की सेहत बढ़िया रहती है. वहीं इसे खाने से व्यक्ति में लंबे समय तक एनर्जी भी बनी रहती है. सबसे खास बात यह है कि आलू ग्लूटेन-फ्री होते हैं. अगर आप इसे उबालकर खाते हैं, तो वजन कम करने में मदद मिलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

आलू से बनने वाली डिशेज के नाम

भारत और विदेशों में आलू से बनने वाली फेमस डिशेज में स्ट्रीट स्नैक्स से लेकर टेस्टी करी और साइड डिश तक शामिल हैं. भारत में आलू गोभी, आलू टिक्की, वड़ा पाव, दम आलू, खसखस के पेस्ट में पके आलू और जीरा आलू, समोसा, ब्रेड पकौड़ा, आलू की पकौड़ी को काफी पसंद किया जाता है, वहीं विदेशो में आलू के फ्रेंच फ्राइज और चिप्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि हर देश में रोजमर्रा के खान- पान में आलू अहम भूमिका निभाते हैं.

आलू सबसे ज्यादा किस देश में उगाया और खाया जाता है?

भारत का पड़ोसी देश चीन में सबसे अधिक मात्रा में आलू उगाया जाता है. हैरानी की बात यह कि भले ही यह देश मांसाहारी खाना खाते हैं, लेकिन यही देश  दुनिया में आलू का सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है. वहीं चीन के अलावा चीन के अलावा, सबसे अधिक आलू उगाने और उपभोग करने वाले देशों में एशिया (भारत, बांग्लादेश) और पूर्वी यूरोप (रूस, यूक्रेन, बेलारूस) , उत्तरी अमेरिका (अमेरिका, कनाडा) और पश्चिमी यूरोप (जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड) शामिल हैं.

दुनिया में आलू का सालाना उत्पादन कितना होता है ?

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में आलू का सालाना लगभग 375 से 383 मिलियन मीट्रिक टन  है. साल 2023 के आंकड़ों के अनुसार, उत्पादन 383 मिलियन मीट्रिक टन होने का अनुमान था. वहीं चीन सबसे बड़ा उत्पादक है, जो वैश्विक उत्पादन का 25% से अधिक हिस्सा रखता है. बता दें, यह आंकड़े हर साल बदलते रहते हैं. चीन के बाद भारत, यूक्रेन, रूस और अमेरिका में भी आलू की सबसे ज्यादा खेती की जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

आलू को क्यों कहते हैं सब्जियों का राजा?

भारत में आलू को सब्जियों का राजा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह किसी भी सब्जी या डिश में स्वाद बढ़ाने का काम करता है. साथ ही आलू ऊर्जा से भरपूर होता है और इसे पचाना भी आसान होता है. वहीं अगर झटपट कोई सब्जी बनानी हो तो, भारत में आलू को ही प्राथमिकता दी जाती है, क्योंकि यह मटर, टमाटर, बैंगन, गोभी, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के साथ आसानी से बन जाता है. वहीं लोगों का मानना है कि आलू के अलावा कोई और सब्जी ऐसी नहीं है जिसे किसी भी आकार में या किसी भी बनावट में खाया जा सके.

इसे भी पढ़ें: सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 14 साल की लड़कियों को फ्री में लगेगी HPV वैक्सीन, यहां जानें कहां और कैसे लगवानी होगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Interesting Facts, World Popular Vegetable, Which Is The World's Most Popular Vegetable, Potato Interesting Facts, Aalu Se Judi Kahani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com