Shalini Passi hair care secrets : नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज फैब्युलस लाइव्स vs बॉलीवुड वाइव्स (fabulous lives of bollywood wives season 2) से अपना डेब्यू करने वाली शालिनी पासी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाईं हैं. उनका बिदास अंदाज और खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर खींच लेता है. उनकी बातचीत करने की स्टाइल और फैशन सेंस ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. हाल ही में उन्होंने दिए एक इंटरव्यू में अपने ब्यूटी सीक्रेट्स पर बात की. उन्होंने बताया की वो 48 की हैं, लेकिन आज तक हेयर कलर का इस्तेमाल नहीं किया है. उनके बाल नैचुरली ब्लैक हैं.
PTM में माता-पिता को टीचर से ये 5 बातें कभी नहीं पूछनी चाहिए बच्चे के सामने
नेचुरल प्रोडक्ट करती हैं यूज
शालिनी ने बताती हैं कि वो अपने हेयर केयर में नैचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं. हेयर वॉश के लिए वह रीठा और आंवले का इस्तेमाल करती हैं. इसके लिए आंवला और रीठा एक दिन के लिए भिगोकर रखती हैं. इसके बाद दोनों चीजों का पेस्ट बनाती हैं और बाल में अप्लाई करती हैं. शालिनी पासी ने बताया की यह उनके बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने में मदद करता है. वहीं हेयर ऑयलिंग के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर वो ट्रैवल करती हैं, तो फिर रेग्यूलर शैंपू का यूज करती हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिलिकॉन प्रोडक्ट नहीं किया यूज
आगे शालिनी ने बताया की वो सिलकॉन प्रोडक्ट्स लगाने से बचती हैं. उन्होंने कहा कि आयरन से स्टाइलिंग के लिए बाल स्ट्रेट जरूर कर लेती हैं. लेकिन कभी परमानेंट हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट नहीं करवाया. साथ ही शालिनी किसी तरह का हेयर स्प्रे भी यूज नहीं करती हैं.
वहीं, शालिनी पासी अपनी सिग्नेचर स्टाइल हाई पोनी को लेकर कहती हैं कि यह उनको क्लासी दिखाता है. और इसमें कम से कम हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता है.
आपको बता दें कि शालिनी पासी अपने बालों को तिरुपति में डोनेट भी करती हैं तभी वो अपने बालों में किसी तरह का कलर इस्तेमाल करने से बचती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं