ओशो आश्रम में देश-विदेश के कोने-कोने से हजारों लोग आते हैं. आपको बता दें कि ओशो आश्रम भारत के सबसे लोकप्रिय आध्यात्मिक जगह में से एक है और यह दुनिया भर से लोगों को आंतरिक शांति और ज्ञान की खोज में आकर्षित करता है. यहां पर लोग मेडिटेशन करते हैं, जिसमें लोग नाचते, गाते, और गहरी सांसें लेते हैं, ताकि मन के तनाव और भावनाओं को बाहर निकाला जा सके और आंतरिक शांति प्राप्त हो सके. हाल ही में पुनीत जिंदल ने zorbathezenn नाम के अपने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर यहां के बारे में खास बातें बताई और बेहद सुंदर नजारा दिखाया.
यहां देखें पोस्ट-
इस वीडियो की शुरूआत पुनीत इस बात से करते हैं कि ओशो सेंटर में होता क्या है. वो वीडियो में कहते हैं कि अगर आप अपने आप को महत्व देना चाहते हैं, तो ये बिल्कुल सही जगह है. यहां आकर आप अपने आप को समय दे सकते हैं. मेडिटेशन कर सकते हैं. मन को शांत रख सकते हैं.

कौन-कौन से मेडिटेशन होते हैं- (What are the types of meditation)
1. डायनामिक मेडिटेशन- (Dynamic Meditation)
यह एक घंटे का एक्टिव ध्यान है जिसमें गहरी सांसें लेना, कैथार्सिस (Catharsis), शून्यता और उत्सव के चरण होते हैं, जो सुबह के समय किया जाता है.
2. कुण्डलिनी मेडिटेशन- (Kundalini Meditation)
इसमें शरीर को कांपने (shaking) देना, नृत्य करना और फिर मौन बैठने के स्टेप होते हैं, जो शरीर की ऊर्जा को जगाता है.
3. विपश्यना- (Vipassana)
यह एक प्राचीन तकनीक है जिसमें आते-जाते सांसों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, जिससे जागरूकता बढ़ती है.
4. नादब्रह्म- (Nadabrahma)
गुनगुनाने (humming) और हाथ की गतिविधियों के माध्यम से शरीर में कंपन और शांति पैदा करने वाली तिब्बती विधि.
5. मंडला- (Mandala)
इसमें ऊर्जा का एक चक्र बनाने के लिए दौड़ना (running in place) और फिर मौन बैठने के चरण होते हैं.
6. नटराज- (Nataraj)
इसमें नृत्य को ध्यान बनाया जाता है, जहां पूरे शरीर को नृत्य करने दिया जाता है, जो आंतरिक विभाजन को समाप्त करता है.
7. ज़ज़ेन- (Zazen)
यह ज़ेन बौद्ध ध्यान है, जिसमें लंबी अवधि तक चुपचाप बैठकर और धीरे-धीरे चलकर विचारों को देखना शामिल है.
ओशो आश्रम में आपको ठहरने के लिए कमरे मिल जाएंगे. यहां 3 समय का खाना और 2 समय की चाय मिलती है. पैसे भी बहुत ही कम लगते हैं. तो अगर आप मन की शांति के लिए यहां जाना चाहते हैं, जरूर जाएं.
ये भी पढ़ें- 12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं