विज्ञापन

Gen Z Slang: 'Bussin' का क्या मतलब होता है? जानें आजकल के बच्चे कब इस्तेमाल करते हैं ये शब्द

Gen Z और Generation Alpha आजकल कई नए स्लैंग शब्दों का इस्तेमाल करती है. इन्हीं में से एक है 'Bussin'. आइए जानते हैं इसका मतलब-

Gen Z Slang: 'Bussin' का क्या मतलब होता है? जानें आजकल के बच्चे कब इस्तेमाल करते हैं ये शब्द
'Bussin' का क्या मतलब है?
(P.C- Freepik)

आज की नई पीढ़ी यानी Gen Z और Generation Alpha अपनी बात कहने के लिए कई नए स्लैंग शब्दों का इस्तेमाल करती है. अगर आप सोशल मीडिया चलाते हैं, तो आपने भी ऐसे शब्द जरूर सुने होंगे. अब, इनमें से कुछ शब्द तो ऐसे होते हैं, जिनका मतलब समझना मिलेनियल्स और जेनरेशन वाई के लिए 'टेढ़ी खीर' हो जाता है. बच्चे ये शब्द बोलकर आगे बढ़ जाते हैं और बाकी लोग सोचते रह जाते हैं कि आखिर इसका मतलब क्या है. ऐसा ही एक शब्द है 'Bussin', जो इन दिनों काफी सुनने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर ये 'Bussin' का मतलब क्या होता है और Gen Z कब इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं-

क्या होता है 'Bussin' का मतलब?

'Bussin' का इस्तेमाल दरअसल किसी चीज की जमकर तारीफ करने के लिए किया जाता है. इसका मतलब होता है बहुत बढ़िया, जबरदस्त या बेहद स्वादिष्ट. इस शब्द का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किसी खाने की तारीफ करने के लिए किया जाता है. जैसे- अगर कोई कहे, 'This pizza is bussin.' तो इसका मतलब है कि पिज्जा बहुत स्वादिष्ट है.

ऐसे ही अगर कोई आपके हाथ का बना खाना खाकर कहे, 'This is bussin.' तो समझ जाइए कि उसे आपका खाना बहुत पसंद आया है. 

सिर्फ खाने के लिए ही नहीं

हालांकि, 'Bussin' का सबसे ज्यादा इस्तेमाल खाने के लिए होता है, लेकिन कई बार लोग किसी ऐसी चीज के लिए भी यह शब्द बोल देते हैं, जो उन्हें बहुत अच्छी लगे. जैसे कोई गाना, ड्रेस, स्टाइल या कोई और चीज अगर उन्हें बेहद पसंद आए, तो उसके लिए भी वे 'Bussin' कह सकते हैं.

कैसे सामने आया ये शब्द?

Gen Z और Generation Alpha का ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बीतता है. ऐसे में TikTok, Instagram, YouTube और गेमिंग की दुनिया में हर दिन नए-नए स्लैंग शब्द सामने आते रहते हैं. 'Bussin' भी ऐसा ही एक शब्द है, जो पहले सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हुआ और अब आम बातचीत का हिस्सा बन चुका है.

ऐसे स्लैंग जानना क्यों जरूरी है?

आज समय के साथ भाषा भी बदल रही है. अगर आप ऐसे स्लैंग का मतलब जानते हैं, तो सोशल मीडिया की बातें समझना आसान हो जाता है, साथ ही नई पीढ़ी से जुड़ना भी आसान लगता है. इसलिए अगली बार अगर कोई आपके खाने को 'Bussin' कहे, तो खुश हो जाइए. इसका सीधा मतलब है कि उसे आपका खाना बेहद पसंद आया है.

यह भी पढ़ें- Sibling Rivalry: बात-बात पर झगड़ा करते हैं बच्चे? चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट ने बताया पैरेंट्स के क्या करने से खत्म हो जाएगी लड़ाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gen Z, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com