Ways to Wear A T-shirt: हम सभी के वॉर्डरोब में ऐसी कई टी-शर्ट्स होती हैं जिन्हें हम बार-बार एक ही तरीके से पहनकर बोर हो जाते हैं. लेकिन, अगर आपको पता चल जाए कि एक ही टी-शर्ट को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है, तो आपका फैशन गेम तुरंत अपग्रेड हो सकता है. आज के समय में स्मार्ट फैशन का मतलब है कम कपड़ों में ज्यादा स्टाइल बनाना. इससे न सिर्फ पैसे बचते हैं, बल्कि आपका लुक भी हर बार नया और फ्रेश लगता है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा खर्च करने की जरूरत नहीं, बस थोड़ी क्रिएटिविटी और सही ट्रिक्स अपनानी होंगी. आइए जानते हैं कैसे एक ही टी-शर्ट को 4 अलग-अलग स्टाइल में पहना जा सकता है.
एक ही टी-शर्ट को अलग-अलग तरह से स्टाइल करनी की ट्रिक्स | Tricks to Style a Single T-Shirt in Different Ways
1. क्लासिक कैजुअल लुक
सबसे आसान और कॉमन तरीका है टी-शर्ट को जींस या ट्राउजर के साथ पहनना. अगर आप दूसरे तरीके से स्टाइल करना चाहते हैं, तो टी-शर्ट को इन (Tuck) करके पहनें, स्नीकर्स और घड़ी के साथ पेयर करें. हल्का मेकअप रखें यह लुक कॉलेज, शॉपिंग या कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट है.
ये भी पढ़ें: शादी के कपड़े अलमारी में क्यों सड़ें? इन 7 स्टाइलिश जुगाड़ से बार-बार पहनें और हर बार दिखें क्लासी!
2. नॉट स्टाइल (Knot Style)
अगर आप थोड़ा ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो टी-शर्ट को सामने से नॉट बांध लें. टी-शर्ट के नीचे नॉट (गांठ) बनाएं, हाई-वेस्ट जींस या स्कर्ट के साथ पहनें, सनग्लासेस ऐड करें. यह लुक आपको इंस्टाग्राम-रेडी बना देगा.

3. लेयरिंग लुक (Layered Style)
टी-शर्ट के ऊपर जैकेट, श्रग या ब्लेज़र पहनकर आप एकदम नया और स्मार्ट लुक पा सकती हैं. डेनिम जैकेट या ब्लेजर पहनें, बूट्स या हील्स के साथ पेयर करें, बैग से लुक को कम्प्लीट करें. यह लुक ऑफिस और मीटिंग्स के लिए भी बढ़िया है.
ये भी पढ़ें: पुरानी साड़ियों का क्या करें? इस उधेड़बुन से निकलें और बच्चों के लिए ऐसे बनाएं स्टाइलिश ड्रेस
4. ऑफ-शोल्डर या वन-शोल्डर स्टाइल
अगर आप थोड़ा बोल्ड और डिफरेंट दिखना चाहती हैं, तो टी-शर्ट को ऑफ-शोल्डर स्टाइल में पहनें. एक साइड से टी-शर्ट को नीचे स्लाइड करें, इनर या ब्रालेट के साथ पहनें, मिनिमल ज्वेलरी रखें. यह लुक पार्टी या फ्रेंड्स आउटिंग के लिए परफेक्ट है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं