विज्ञापन

बाइक चलाते-चलाते बाल बिखर जाते हैं? जान लें हेलमेट लगाने के बाद भी स्टाइल बचाने के स्मार्ट तरीके

Bike Hair Solutions: बाइक से ट्रेवल करने वाले लोग जानते हैं कि हेलमेट लगाने के बाद बालों की क्या हालत हो जाती है. लेकिन, आज हम आपको ऐसी कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपनी बालों के स्टाइल को हेलमेट लगाने के बाद भी बचा पाएंगे.

बाइक चलाते-चलाते बाल बिखर जाते हैं? जान लें हेलमेट लगाने के बाद भी स्टाइल बचाने के स्मार्ट तरीके
Bike Hair Solutions: समझदारी और सही तरीका अपनाकर बालों को सेट रखा जा सकता है. (Image - AI)

Helmet Hair Fix: हर दिन बाइक से ऑफिस या कॉलेज जाना आजकल आम बात है. हेलमेट पहनना हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी है, लेकिन जैसे ही हम उसे उतारते हैं, बालों की हालत देखकर सारा कॉन्फिडेंस गायब हो जाता है. बाल चिपके हुए, फ्लैट या पूरी तरह बिखरे हुए, ऐसा लगता है जैसे पूरा लुक खराब हो गया हो. कई लोग तो सिर्फ इस वजह से अपना पसंदीदा हेयरस्टाइल भी छोड़ देते हैं. लेकिन अच्छी बात ये है कि थोड़ी सी समझदारी और सही तरीके अपनाकर आप हेलमेट पहनने के बाद भी अपने बालों का स्टाइल बनाए रख सकते हैं. जरूरत है बस कुछ आसान हैक्स और सही रूटीन की, जिससे आप सुरक्षित भी रहेंगे और स्टाइलिश भी दिखेंगे.

हेलमेट लगाने से मुड़ जाते हैं बाल, तो अपनाएं ये तरीके

1. सही हेयरकट चुनना है सबसे जरूरी

अगर आपका हेयरकट बहुत फ्लैट या बहुत लंबा है, तो हेलमेट के बाद बाल ज्यादा खराब दिखेंगे. टेक्सचर वाला हेयरकट (मेसी क्रॉप, लेयर्ड कट) रखें, जिससे बाल आसानी से सेट हो जाएं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ बालों को सीधा करने में ही नहीं बल्कि किचन से लेकर बेडरूम तक काम आता है हेयर स्ट्रेटनर

Latest and Breaking News on NDTV

2. हेयर प्रोडक्ट का सही इस्तेमाल करें

हल्का मैट वैक्स या क्ले लगाएं. ज्यादा जेल से बचें (ये बालों को चिपका देता है.) इससे बाल फ्लेक्सिबल रहते हैं और दोबारा सेट करना आसान होता है.

3. हेलमेट पहनने से पहले ये गलती न करें

अगर गीले बालों में हेलमेट पहनते हैं तो ऐसा ना करें. बालों में हल्का वॉल्यूम बनाकर ही हेलमेट पहनें. इससे बाल दबते नहीं और शेप बना रहता है.

ये भी पढ़ें: मेरा नाम पुनीत है और मैं हमेशा लेफ्ट बोलकर राइट मुड़ जाती हूं...35 साल की लड़की ने साझा किए निजी अनुभव, बताया 21 दिन में कैसे सुधारी गलती

4. हमेशा रखें छोटा स्टाइल किट

अगर आप रोज बाइक से ट्रेवल करने वाले हैं, तो अपने साथ एक छोटा कंघा, टिशू पेपर, मिनि हेयर वैक्स साथ रखें. इससे आप हेलमेट उतारते ही 1 मिनट में बाल फिर से सेट कर सकते हैं.

5. हेलमेट की सफाई भी है जरूरी

अंदर की पैडिंग को साफ रखें. पसीना और ऑयल जमा होने से बाल जल्दी खराब होते हैं. बालों की अच्छी हेल्थ के लिए हेलमेट को साफ रखें.

Latest and Breaking News on NDTV

6. क्विक फिक्स ट्रिक (30 सेकंड में सेट)

हेलमेट उतारते ही हाथ से बाल हल्के झटकें, उंगलियों से वॉल्यूम दें, थोड़ा वैक्स लगाकर सेट करें. इससे आपके बाल आसानी से पहले जैसे हो सकते हैं.

अगर आप रोज बाइक चलाते हैं, तो हफ्ते में 2-3 बार शैम्पू करें. अपनी स्कैल्प को क्लीन रखें. इससे बाल ऑयली नहीं होंगे और स्टाइल ज्यादा टिकेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com