Water for Anti-ageing: पानी केवल पीने के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन में कई दूसरे कामों के लिए बहुत जरूरी है. जैसे नहाने, सफाई करने, कपड़े धोने आदि. इसके अलावा पानी हमें सेहतमंद और जवां बनाए रखने के भी काम आता है. बिना पानी के मानव-जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है. इस आर्टिकल में हम आपको पानी पीने के ऐसे 4 नियम के बारे में बताने वाले हैं, जिसे अगर आप फॉलो करना शुरू कर देंगे तो 40 की उम्र में भी आपके चेहरे पर 24 वाली ताजगी बनी रहेगी.
पानी पीने के नियम
- पहला नियम है आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी कभी ना पिएं. बल्कि आधे घंटे बाद पिएं. इसके अलावा खड़े होकर भी पानी नहीं पीना चाहिए, यह भी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. आप भोजन के बाद कुछ पीना ही चाहते हैं तो फिर दूध, शिकंजी, मट्ठा या दही का सेवन कर सकते हैं.
- दूसरा नियम आपको एक झटके में पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि आराम-आराम से घूट-घूटकर पीना चाहिए. इससे आपके पेट की सेहत बेहत होती है.
- वहीं, तीसरा नियम, आप ठंडा पानी पीने से परहेज करें. कितनी भी तेज प्यास लगी हो आप चिल्ड वॉटर कतई ना पिएं. गर्मी में आप मिट्टी के घड़े का पानी पीना ज्यादा अच्छा होगा.
- इसके अलावा सुबह फ्रेश होने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पिएं. इसके बाद ही आप नाश्ता करें या फिर पहली चाय पिएं. ऐसा करने से शरीर में जमें टॉक्सिन्स मल मूत्र के सहारे बाहर आ जाएंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
''वह हमेशा मेरा पक्ष लेती रही हैं'' - अपनी मां तनुजा के बारे में काजोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं