विज्ञापन

वॉशिंग मशीन में कितना डिटर्जेंट डालना चाहिए? सही तरीका जान लें

Front Load Vs Top Load Detergent: अक्सर आपने कई लोगों को देखा होगा कि वॉशिंग मशीन में बिना नाप-तौल के भर-भर के डिटर्जेंट डाल देते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि ज्यादा झाग कपड़ों को ज्यादा अच्छे से साफ करेगा लेकिन, ऐसा नहीं है. इस आर्टिकल में जाने डिटर्जेंट डालने का सही तरीका.

वॉशिंग मशीन में कितना डिटर्जेंट डालना चाहिए? सही तरीका जान लें
Washing Machine Tips: ज्यादा डिटर्जेंट डालकर कर रहे हैं बड़ी गलती. (AI Generated Image)

Household Cleaning Tips: जब हमारी मम्मी दादी हाथ से कपड़े धोती थी, तो कपड़े साफ और लंबे चलते थे. लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि जब से वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल बढ़ा तब से कपड़े जल्दी खराब होने लगे हैं. इतना ही नहीं कई बार वॉशिंग मशीन में कपड़े सही से साफ भी नहीं हो पाते हैं. आखिर ऐसा क्यों होता है.

आपको बता दें कि अक्सर हमें लगता है कि वॉशिंग मशीन में जितना ज़्यादा पाउडर या लिक्विड डिटर्जेंट डालेंगे, कपड़े उतने ही ज़्यादा चमकेंगे. मगर ऐसा बिल्कुल नहीं है. ज़रूरत से ज़्यादा डिटर्जेंट न सिर्फ आपके महंगे कपड़ों को बर्बाद कर रहा है, बल्कि आपकी वॉशिंग मशीन की उम्र भी कम कर रहा है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. तो चलिए जानते हैं वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए कितनी मात्रा में डिटर्जेंट डालना चाहिए.

​ज़्यादा डिटर्जेंट मतलब साफ़ कपड़े? 

​ज़्यादातर घरों में लोग अंदाज़े से मुट्ठी भर कर डिटर्जेंट डाल देते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बहुत ज़्यादा झाग बनने से कपड़ों के रेशों (fibers) के बीच साबुन फंस जाता है. इससे कपड़े धोने के बाद कड़क हो जाते हैं और उनमें से अजीब सी गंध आने लगती है. यही नहीं, एक्स्ट्रा झाग को निकालने के लिए मशीन को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली और पानी दोनों की बर्बादी होती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या आप वॉशिंग मशीन में सही मात्रा में डिटर्जेंट डाल रहे हैं? Photo Credit: Pexels

​कितना डालें डिटर्जेंट? 

अगर आपके इलाके में पानी 'खारा' (Hard Water) है, तो आपको डिटर्जेंट की मात्रा थोड़ी सी बढ़ानी पड़ सकती है. वहीं अगर आप 'फ्रंट लोड' मशीन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हमेशा 'लो-सड्स' (कम झाग वाला) डिटर्जेंट ही चुनें.

  1. अगर कपड़े बहुत ज़्यादा गंदे हैं, तो उन्हें मशीन में डालने से पहले 15-20 मिनट सादे पानी में भिगो दें. इससे आपको कम डिटर्जेंट में बेहतर सफाई मिलेगी.
  2. अगर किसी कपड़े पर तेल या चाय का दाग है, तो पूरे ड्रम में डिटर्जेंट भरने के बजाय सिर्फ उस दाग वाली जगह पर थोड़ा सा लिक्विड लगाकर रगड़ें.
  3. ड्रम को हमेशा थोड़ा खाली रखें. अगर कपड़े घूमने के लिए जगह नहीं पाएंगे, तो कितना भी डिटर्जेंट डाल लें, सफाई अच्छी नहीं होगी.
  4. महीने में एक बार अपनी वॉशिंग मशीन को बिना कपड़ों के 'टब क्लीन' मोड पर चलाएं. इससे मशीन के अंदर जमा हुआ एक्स्ट्रा डिटर्जेंट और कचरा निकल जाएगा.
Latest and Breaking News on NDTV

वॉशिंग मशीन में ज्यादा डिटर्जेंट डालने के नुकसान

बहुत से लोग सोचते हैं कि ज़्यादा डिटर्जेंट डालने से कपड़े ज़्यादा साफ होंगे, लेकिन हकीकत इसके उलट है. जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डालना कपड़ों और वॉशिंग मशीन- दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

  1. कपड़ों में साबुन फंस जाता है : ज़्यादा डिटर्जेंट से बहुत झाग बनता है, जो कपड़ों के रेशों के अंदर फंस जाता है. इससे कपड़े धोने के बाद भी कड़क महसूस होते हैं और उनमें अजीब सी बदबू आने लगती है.
  2. कपड़े जल्दी खराब होने लगते हैं : डिटर्जेंट की अधिक मात्रा कपड़ों के फाइबर को कमजोर कर देती है. इससे रंग फीके पड़ते हैं और कपड़े जल्दी फटने या घिसने लगते हैं.
  3. वॉशिंग मशीन की उम्र कम होती है : एक्स्ट्रा झाग और साबुन मशीन के ड्रम, पाइप और फिल्टर में जमा हो जाता है. इससे मशीन को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है और समय के साथ खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.
  4. पानी और बिजली की बर्बादी : ज्यादा झाग निकालने के लिए मशीन को बार‑बार रिंस करना पड़ता है, जिससे पानी और बिजली दोनों ज़्यादा खर्च होती हैं.
  5. त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं : कपड़ों में डिटर्जेंट का असर रह जाए तो इससे त्वचा में खुजली, रैशेज या एलर्जी की समस्या हो सकती है, खासकर बच्चों और संवेदनशील त्वचा वालों को.
  6. कपड़े सही से साफ नहीं होते : हैरानी की बात है कि ज़्यादा डिटर्जेंट डालने से कपड़े कई बार ठीक से साफ भी नहीं हो पाते, क्योंकि ज़्यादा झाग गंदगी को बाहर निकलने नहीं देता.

FAQs 

1. वॉशिंग मशीन में ज्यादा डिटर्जेंट डालने से क्या नुकसान होता है?
ज्यादा डिटर्जेंट डालने से कपड़ों में साबुन फंसा रह सकता है, जिससे वे कड़क हो जाते हैं और बदबू आने लगती है.

2. फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीन में डिटर्जेंट की मात्रा अलग होती है?
हां, फ्रंट लोड मशीन में कम झाग वाला और कम मात्रा में डिटर्जेंट इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है.

3. क्या हार्ड वॉटर में ज्यादा डिटर्जेंट डालना जरूरी होता है?
हार्ड वॉटर में थोड़ी ज्यादा मात्रा की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा डालना सही नहीं है.

4. क्या कम डिटर्जेंट डालने से कपड़े साफ हो जाते हैं?
अगर कपड़े बहुत गंदे नहीं हैं और सही तरीके से वॉश किया गया है, तो कम डिटर्जेंट में भी अच्छे रिज़ल्ट मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ब्रेड सेंकने के अलावा, क्या-क्या काम कर सकता है किचन में मौजूद छोटा सा टोस्टर? 

Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com