नयी दिल्ली:
वैलेंटाइन डे का सुरूर इन दिनों परवान चढ़ा हुआ है. हर तरफ प्यार के रंग में रंगे हुए डिजाइनर कार्ड्स, बुके नज़र आ रहे हैं. चुकी आज टेडी डे है तो इस मौके पर आपने कई बार अपनों को टेडी बीयर दिया होगा, लेकिन इस बार आप उन्हें खास डिजाइनर टेडी बीयर्स तोहफे में देकर उनकी खुशियों को कई गुना बढ़ा सकते हैं.
डिजाइनर्स ने तैयार किए स्टाइलिश टेडी
रितू कुमार, रीना ढाका, वरुण बहल और कई अन्य प्रख्यात भारतीय डिजाइनर्स ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अद्वितीय टेडी बनाने के लिए अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल किया है. प्यार के इस उत्सव पर डीएलएफ एंपोरियो भी एक खास कार्यक्रम 'मेड विद लव' लेकर आया है, जिसमें वैलेंटाइन पॉप अप-स्टोर में डिजाइनर कलेक्शन्स का खास संग्रह पेश किया गया है.
इन स्टोर से आप आशिमा-लीना, शांतनु एंड निखिल, गौरव गुप्ता, मोनिशा जयसिंह और नीरू कुमार जैसे डिजाइनर्स द्वारा खास तौर पर डिजाइन किए गए उपहार और टेडी बीयर्स ले सकते हैं.
गिफ्टस भी हैं हटके
डीएलएफ एंपोरियो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनाज मधुकर ने कहा, "हम इस वेलेंटाइन्स को बेहद खास बनाने की कोशिश में जुटे हैं और इसके तहत हमारे वेलेंटाइन पॉप-अप स्टोर में हमारे डिजाइनर्स द्वारा तैयार विशिष्ट उपहारों का संग्रह होगा."
उन्होंने कहा, "ये सीमित संस्करण टेडी बीयर्स और वैलेंटाइन प्रेरित संग्रह सालों से हमारे उपभोक्ताओं का पसंदीदा रहा है."

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Valentine Week, Celebrate Teddy Day, Gift Options, Valentine Day