ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या बढ़ जाती है. इस दौरान जरूरी सावधानी न बरतने से ये फ्लू, ब्रोंकाइटिस, ब्रोंकोनिमोनिया आदि का रूप भी ले सकती है. सर्दी-जुकाम होने के मुख्य वजह वायरल इन्फेक्शन, मौसम का बदलना, ठंडी हवा, गिरता तापमान और अनुपयुक्त आहार होते हैं. हालांकि इस समस्या से बचने का एक उपाय है और वो है योग. नियमित योग अभ्यास से सर्दी-जुकाम से राहत मिल सकती है.
योग शरीर के साथ ही साथ मन को संतुलित और क्रियाशील रखता है. नियमित रूप से योग करते हैं तो इससे इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है. इससे आप सर्दी-जुकाम की चपेट में आने से बच सकते हैं. सर्दी जुकाम में राहत के लिए इन योगासनों का अभ्यास करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हस्तपादासन
हस्तपादासन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े रहना है. अब सांस अंदर की ओर खींचते हुए अपने दोनों हाथों को सिर की ओर लेकर जाना है और फिर सांस को बाहर छोड़ते हुए पैरों की तरफ ले जाना है. आपको घुटनों को बिना मोड़े, अपने हाथों से जमीन छूने की कोशिश करनी है. ऐसा करते समय जब आप खड़े होकर आगे की तरफ झुकते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन हमारे सिर की तरफ बढ़ जाता है, इस तरह सायनस साफ़ होती है. साथ ही साथ इससे नाड़ीतंत्र को बल मिलता है और शरीर तनाव से मुक्त होता है.
मत्स्यासन
इस आसन के अभ्यास के लिए आपको सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाना है. अब धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकते हुए लेट जाना है. अब बाएं पैर को दाहिने हाथ से और दाहिने पैर को बाएं हाथ से पकड़ें. आप कोहनियों को जमीन पर टिकाएं, घुटने जमीन से सटाए रखें. अब सांस अंदर लेते हुए अपने सिर को पीछे की ओर ले जाएं. इस अवस्था में धीरे धीरे सांस लें फिर धीरे धीरे सांस छोड़ते रहे. इसके बाद लंबी सांस छोड़ते हुए आरंभिक अवस्था में लौट लाएं. इस योगासन को करते हुए कंधों की नसें उल्टी मुड़ती हैं इससे छाती के साथ ही फेफड़ों का भी विकास होता है. सर्दी-जुकाम और खांसी में आराम मिलता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं