Best Cuisines 2022: हाल ही में टेस्ट एटलास (Taste Atlas) ने बेस्ट क्यूजीन्स या कहें खानपान की ग्लोबल लिस्ट जारी की है जिसमें दुनियाभर से टॉप 95 देशों के खानपान को शामिल किया गया है. इस लिस्ट को इंग्रीडिएंट्स, डिशेज पर दिए दर्शकों के वोट्स के आधार पर बनाया गया है. भारत (India) को 5 में से 4.54 पोंइंट्स के साथ इस सूची में पांचवा स्थान मिला है. वहीं, भारत के बेस्ट रेटेड फूड्स में गरम मसाला, मलाई, घी, बटर गार्लिक नान और कीमा आदि को शामिल किया गया. इस लिस्ट में भारत के तकरीबन 460 पकवान हैं. साथ ही, बेस्ट रेस्टोरेंट्स की गिनती में मुंबई के भोजनालय, दिल्ली के बुखारा और दम पुख्त और गुरुग्राम के कोमोरिन को हाई रैंकिंग दी गई.
Which one is your favorite?
— TasteAtlas (@TasteAtlas) December 22, 2022
Full top 95 list: https://t.co/194Xj0ZMZ4 pic.twitter.com/v4uYHnGzGD
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस ग्लोबल लिस्ट में पहला स्थान पाने वाला देश इटली (Italy) रहा तो दूसरे स्थान पर ग्रीस को रखा गया. वहीं, तीसरे स्थान पर स्पेन ने बाजी मारी. बता दें कि यूनाइटेड स्टेट्स को आठवां स्थान मिला है. वहीं, भारत के पड़ोसी देशों में बांग्लादेश 43वें और पाकिस्तान 47वें स्थान पर रहा.
पहले नंबर पर आए इटली के इटैलियन क्यूजीन को 4.72 पोइंट्स मिले हैं और इस लिस्ट में पार्मिजानो रेजियानो और पेस्टो गेनेवीस समेत 2433 पकवान शामिल हैं. दूसरे स्थान के ग्रीक क्यूजीन को 4.69 पोइंट्स मिले हैं और बेस्ट 393 पकवानों की लिस्ट में सगानकी, दाकोस और कालामता हैं.
जिन अन्य देशों को नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है उनमें चौथे स्थान पर जापान, छठे पर मेक्सिको, सातवें पर तुर्की, नौंवे पर फ्रांस, दसवें पर पेरू, 11वें स्थान पर चीन, 12वें पर ब्राजील, 13वें पर पुर्तगाल, 14वें और 15वें स्थान पर पोलेंड और जर्मनी हैं.
इस लिस्ट पर अनेक लोगों ने ट्विवटर प्रतिक्रिया दी ही और इस चलते 36 मिलियन से ज्यादा लोग एटलास के इस ट्वीट (Tweet) को देख चुके हैं और 15,000 से ज्यागा कंमेट्स इस पोस्ट पर हैं. वहीं किसी का कहना है कि कुछ देशों को इस लिस्ट में नहीं होना चाहिए तो कोई इस पूरी लिस्ट को ही बकवास बता रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं