दीवाली 2017: इन मिठाईयों से लेंं इस त्योहार का मजा
त्योहारों का सीजन चल रहा है, हाल ही में देशभर के सभी लोगों ने दशहरे के पर्व को धूमधाम से मनाया. अब दीवाली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. जाहिर सी बात है कि लगातार बड़े फेस्टिवल आने से भागदौड़ भी बढ़ जाती है. फेस्टिव सीजन में कई ऐसे काम होते हैं जिन्हें पूरा करना होता है. दीवाली में लोग कई दिनों तक शॉपिंग करते हैं. इसके बाद घर को चमकाने में जुट जाते हैं. लेकिन ऐसे में कहीं आप खुद की फिटनेस के साथ कोई समझौता तो नहीं कर रहे? इस फेस्टिव सीजन में बाकी जरूरी कामों के साथ अपनी हेल्थ और फिटनेस पर ध्यान देना न भूलें. क्योंकि अगर आप फिट रहेंगे तो त्योहार का मजा पूरी तरह से ले पाएंगे. हम आपको यहां बता रहे हैं कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जिनसे आप इस फेस्टिव सीजन में खुद को फिट और चुस्त रखकर अपनी पूरी फैमिली के साथ त्योहारों का पूरा मजा ले सकते हैं.
पानी पीना न भूलें
आमतौर पर जब हम ज्यादा भागदौड़ करते हैं तो हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पानी को भूल जाते हैं. भागदौड़ में खूब पसीना बहाते हैं और मेहनत करते हैं. लेकिन शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए पर्याप्त पानी नहीं पी पाते. ऐसे में डिहाइड्रेशन हो सकता है. इसीलिए काम के साथ-साथ हर घंटे या दो घंटे में पानी पिएं. इससे आप फिट रहेंगे.
ऑइली चीजों से बनाए रखें दूरी
त्योहारों पर हर घर में रोजाना कुछ न कुछ स्पेशल बनाया जाता है. हम बात कर रहे हैं इंडिया की तो यहां लोगों को बिना तले हुए खाने के त्योहार का मजा नहीं आता. गरमा गरम पकौड़े, जलेबी, पूरी, स्नैक्स आदि का जमकर सेवन होता है. इसके अलावा बाहर से आई तरह-तरह की मिठाइयां आदि की भी भरमार होती है. लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा मात्रा में ऐसी चीजों का सेवन न करें. घर पर तैयार पकवान आप खा सकते हैं, लेकिन बाहर से आई मिठाई और अन्य चीजों को खाने से पहले हेल्थ के बारे में सोच लें. कहीं इनका सेवन आपको इस शुभ मौके पर बीमार न कर दे.
व्यायाम पर भी दें ध्यान
वैसे तो व्यायाम रोजाना करना सभी के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन दीवाली फेस्टिव सीजन में कई लोग इसे भूलना ही बेहतर समझते हैं. ऐसा करना ठीक नहीं है. अगर आपको टाइम ज्यादा नहीं मिल पा रहा है तो आप व्यायाम का टाइम कम कर सकते हैं. लेकिन इसे छोड़ देना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है.
फ्रूट्स बनाएंगे फेस्टिव सीजन में फिट
फ्रूट्स का सेवन रोजाना करना काफी फायदेमंद होता है. लेकिन दीवाली फेस्टिव सीजन में यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आपका मन कुछ मीठा खाने के लिए ललचा रहा है तो आप मिठाई की जगह अपना मनपसंद फल खा सकते हैं. इससे आपकी भूख भी कुछ हद तक मिट जाएगी और आप अनहेल्दी मिठाइयां आदि खाने से भी खुद को बचा लेंगे. खाने के बाद फ्रूट्स खाना आपकी पाचन प्रक्रिया के लिए भी काफी अच्छा है.

लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Diwali 2017, Diwali Celebrations, Diwali, Fitness, Festiv Season, Festival, Indian Festivals, Deepawali Celebration, Deepawali Puja, Junk Food, Health, Fitness And Health, Exercise, Water, Deepawali