विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2017

सभी को होती है Ingrown Hair की परेशानी, ऐसे पाएं इससे छुटकारा

आमतौर पर बाल फॉलिकल और स्किन टीशू से बाहर आते हैं, लेकिन ये इनग्रोन बाल आपकी स्किन के अंदर ही घुम जाते हैं और अंदर ही बढ़ते हैं.

Also Read in
सभी को होती है Ingrown Hair की परेशानी, ऐसे पाएं इससे छुटकारा
  • टाइट कपड़े ना पहनें
  • शरीर को रोज़ाना करें एक्सफोलिएट
  • अच्छे शेविंग जेल या रिमूवल का करें इस्तेमाल
नई दिल्ली: कभी आपने नोटिस किया है कि आपके शरीर खासकर हाथों और पैरों पर छोटे काले धब्बे हो जाते हैं. जो ना दर्द करते हैं और ना ही बड़े होते हैं, बस स्किन उनकी वजह से काली नज़र आने लगती है. आपको बता दें ये कुछ और नहीं बल्कि इनग्रोन हेयर हैं. आमतौर पर बाल फॉलिकल और स्किन टीशू से बाहर आते हैं, लेकिन ये इनग्रोन बाल आपकी स्किन के अंदर ही घुम जाते हैं और अंदर ही बढ़ते हैं. इससे आपको स्किन इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है. 

क्या होते हैं Menstrual Cups? क्यों ये सैनिटरी नैपकिन और टैम्पॉन से बेहतर है

किस वजह से आते हैं इनग्रोन हेयर?

1. जब आपके बाल नैचुरली ही कर्ली हों, तब ज़्यादा चांसेज़ रहते हैं कि ये स्किन के अंदर ही कर्ल हो जाएं.  

2. जब आपके शरीर पर मैल जम जाता है या फिर वो रेगुलर एक्सफोलिएट नहीं होती तब स्किन में डेड सेल्स बढ़ जाते हैं. जो बालों को बाहर आने से रोकते हैं और वह अंदर ही कर्ल हो जाते हैं. 

क्‍यों होता है वैजाइनल यीस्‍ट इंफेक्‍शन, जानिए इससे कैसे पाएं छुटकारा?​

3. रेज़र या हेयर रिमूवल के इस्तेमाल के दौरान जब बाल जड़ से नहीं टूटते. या फिर गलत डायरेक्शन में बालों को निकालने की वजह से उनकी जड़े स्किन में ही रह जाती हैं. बार-बार इसी प्रक्रिया की वजह से इनग्रोन हेयर पैदा हो जाते हैं. 

4. ज़्यादा टाइट कपड़े पहनने की वजह से बालों को स्किन से बाहर निकलने की जगह नहीं मिलती, जिस वजह से इनग्रोन हेयर हो जाते हैं. 

प्रेग्‍नेंसी के दौरान सेक्‍स: जानिए क्‍या है सच्‍चाई और क्‍या है झूठ?​
 
ingrown hair

कैसे पाएं इनग्रोन हेयर से छुटकारा?

1. अपने शरीर को रोज़ाना एक्सफोलिएट करें. इससे डेड सेल्स नहीं जमेगी और स्किन पोर्स भी खुले रहेंगे. 

2. अच्छे शेविंग जेल या रिमूवल का इस्तेमाल करें. ताकि स्किन सॉफ्ट हो और बाल अच्छे से जड़ के साथ निकले.

3. रोज़ाना हाथ-पैरों पर मॉइश्चराइज़र लगाएं. ताकि बालों को निकालते वक्त वह आसानी से बाहर आ सकें और इनग्रोन हेयर ना बनें. 

देखें वीडियो - बाल झड़ रहे हैं तो इस समस्या का समाधान यहां है
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How Do You Treat An Ingrown Hair?, Ingrown Hair, How Do You Get Rid Of Strawberry Legs?, Ingrown Hair Treatment And Removal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com