Akhrot kaun nahin kah sakta hai : अखरोट विटामिन ई और बी 2 (रिबोफ्लाविन, एंटीऑक्सिडेंट) और प्रोटीन, फोलेट, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, तांबा और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्त्रोत माना जाता है. इसका रोजाना सेवन आपको सेहतमंद रहने में पूरी मदद करता है. अखरोट खाने से आपकी स्किन, बाल चमकदार होते हैं. साथ ही, इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है. लेकिन कुछ मेडिकल कंडीशन में आपको अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए. आज हम इसी के बारे में आपको बता रहे हैं...
महाकुंभ से जुड़ी सभी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-
अखरोट का सेवन किसे नहीं करना चाहिए - Who should not eat walnuts
जिन लोगों को अखरोट से एलर्जी है उन्हें तो बिल्कुल भी अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इससे खुजली, सूजन, सांस लेने में कठिनाई जैसी परेशानी हो सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं, जिन लोगों को पाचन संबंधी दिक्कतें हैं उन्हें तो खासतौर से अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे पेट में जलन, एसिडिटी या गैस की परेशानी हो सकती है.
गुर्दे में किडनी की भी समस्या हो सकती है क्योंकि अखरोट में उच्च मात्रा में वसा और फाइबर होता है, जो कुछ लोगों को पचाने में मुश्किल हो सकता है और पेट में असहजता पैदा कर सकता है.
वहीं, अखरोट का सेवन उन लोगों को भी नहीं करना चाहिए, जिन्हें ब्लीडिंग डिसऑर्डर है. क्योंकि अखरोट में "ओमेगा-3 फैटी एसिड" होता है, जो खून को पतला करने का काम करता है.
इसके अलावा जो लोग दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें भी अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए. हृदय संबंधी बीमारियों में इसका सेवन सीमित मात्रा में या फिर डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए.
प्रेग्नेंसी में भी अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इससे वजन बढ़ने का खतरा होता है. हालांकि, आप इसका सेवन संतुलित मात्रा में करते हैं, तो रिस्क कम रहेगा. लेकिन इस अवस्था में अखरोट खाने से पहले डॉक्टर से ही सलाह लीजिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं