- छोटे बच्चे को सूखी खांसी हो तो अपनाएं ये नुस्खे.
- गले की खराश होती है ठीक.
- कुछ देर में पड़ने लगेगा आराम.
Home Remedies: घर में छोटा बच्चा हो तो कुछ ना कुछ दिक्कतें लगी ही रहती हैं जिनमें से एक है सूखी खांसी. सूखी खांसी (Dry Cough) से गले में खराश होने लगती है जिस चलते बच्चा खांसते-खांसते परेशान हो जाता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय बच्चे की इस तकलीफ को दूर करने में कमाल का असर दिखा सकते हैं. इन नुस्खों को अपनाना आसान है और इनका असर भी तेजी से होता है. प्राकृतिक (Natural Remedies) होने के चलते सेहत को किसी तरह का नुकसान पंहुचने की संभावना बहुत कम होती है. बस इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप सीमित मात्रा में ही किसी नुस्खे को अपनाएं.
बच्चों में सूखी खांसी के घरेलू उपाय | Dry Cough Home Remedies For Kids
शहद चटाएं एक साल से बड़े बच्चे को एक चम्मच शहद (Honey) खिलाने पर फायदा मिलेगा. इससे सूखी खांसी से गले में हुई खराश भी दूर हो जाएगी.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
अगर बच्चा गर्म पानी से गरारा करने लायक बड़ा है तो उसे नमक वाले गर्म पानी से गरारा करवाएं. इससे गले को आराम महसूस होगा.
ह्यूमिडिफायरसूखी खांसी होने पर नमी की आवश्यक्ता होती है. कमरे में ह्यूमिडिफायर ना हो और मौसम अच्छा हो तो बच्चे को गर्म पानी से नहलाएं. कोशिश करें कि बाथरूम पूरी तरह भाप से भर जाए.
विक्स लगाएंबच्चे की छाती पर विक्स लगाने पर भी फायदा मिलता है. विक्स को छाती पर मलें और चादर ओढ़ कर बच्चो को सोने के लिए कहें. इससे सूखी खांसी जल्दी ठीक होगी.
हल्दी वाला दूधसूखी खांसी (Dry Cough) को दूर करने के लिए बच्चे को हल्दी वाला दूध पिलाया जा सकता है. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बंद नाक को ठीक करते हैं. इससे गले को भी आराम मिलता है.
रखें हाइड्रेटे़डबच्चों में पानी की कमी होने पर भी उन्हें छोटी-छोटी दिक्कतें होती हैं. बहुत छोटा बच्चा है हो उसे कम से कम 1-2 गिलास पानी दिनभर में जरूर पिलाएं.
अनार का जूसबच्चे को आधा कप अनार के जूस (Pomegranate Juice) में एक चुटकी अदरक का पाउडर या काली मिर्च डालकर पिलाएं. यह सूखी खांसी में तेजी से असर दिखाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं