विज्ञापन

Teeth Whitening Tips: लाइफस्टाइल में बदलाव कर अपनाएं ये घरेलू उपाय, मोती जैसे चमकेंगे दांत और दूर होगा पीलापन

Home Remedies for Teeth Whitening: अगर आप भी अपनी मुस्कुराहट को बनाए रखना चाहते हैं तो घरेलू उपाय कर दांतों को चमका सकते हैं. नमक में सरसों का तेल मिलाकर आप दांतों पर मलते हैं तो यह आपके दांतों का पीलापन दूर करता है.

Teeth Whitening Tips: लाइफस्टाइल में बदलाव कर अपनाएं ये घरेलू उपाय, मोती जैसे चमकेंगे दांत और दूर होगा पीलापन
तेल से मालिश करने से मसूड़े मजबूत होते हैं
ndtv

किसी भी इंसान की लिए मुस्कुराहट ही उसकी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा है. अपनी लाइफस्टाइल और खानपान के बदलते दौर के कारण ज्यादातर लोगों के दांतों में पहले जैसी ब्राइटनेस नहीं है. छोटे-छोटे बच्चों के दांतों में कीड़े लग जा रहे हैं. ऐसे में हर कोई चाहता है कि जब वह हसे तो उसके दांत उस समय मोतियों की तरह सफेद दिखें. ऑफिस के कलीग्स या दोस्तों के सामने पीले दांतों की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है. अब ऐसा नहीं होगा, घरेलू उपाय से आइए जानें आप अपने दांतों को सफेद रख सकते हैं.

स्ट्रॉबेरी से करें दांतों की सफाई

अगर आपको दांतों के पीलेपन को दूर करना है तो स्ट्रॉबेरी काफी हद तक आपके दांत मोती जैसा सफेद करने में मददगार साबित हो सकती है. बता दें कि स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंजाइम मैकिल एसिड और विटामिन सी आपके पीले पड़े दांतों को फिर से सफेद करने में मददगार साबित हो सकते हैं. आप एक पकी हुई स्ट्रॉबेरी को मैश करके आधा चम्मच बेकिंग सोडा में मिलाकर इस्तेमाल करें.

नमक और तेल का ऐसे करें इस्तेमाल

अगर हम बात करें सरसों के तेल की तो वो आपको घर की रसोई में आसानी से मिल जाएगा. तेल सबसे शुद्ध माना जाता है. सरसों के तेल में नमक मिलाकर अगर आप दांतों पर मलते हैं तो यह आपके दांतों का पीलापन दूर करता है. इसके अलावा तेल से मालिश करने से मसूड़े मजबूत होते हैं.

यह भी पढ़ें: Starter Marriage: अब शादी भी 'ट्रायल मोड' में! रास ना आए तो 5 साल में टूट जाए रिश्ता, क्या है स्टार्टर मैरिज?

दांतों को चमकाने में बेकिंग सोडा और नींबू कामगार

कई लोग ऐसे होते हैं जो दांतों की सफाई और दांतों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इस उपाय को अपनाने से पहले आप डेंटल की सलाह जरूर लें. ताकि भविष्य में आपके दांतों में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो.

इसके अलावा, अगर आप अपनी मुस्कुराहट को अपने चेहरे पर बनाए रखना चाहते हैं तो ब्रश करने की तुलना में फ्लॉसिंग (दांत साफ करने का धागा) दांतों को चमकाने में अधिक फायदेमंद होती है. आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी मुस्कुराहट को बरकरार रखने में लाभकारी हो सकती है.

यह भी पढ़ें:  स्किन की डॉक्टर ने बताया चेहरे पर कितनी मात्रा में लगने चाहिए सीरम, क्रीम, सनस्क्रीन और बाकी प्रोडक्ट्स, तभी दिखेगा सही असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teeth Whitening Tips, Teeth Whitening Tips And Tricks, Teeth Whitening Tips Dentist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com