विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

स्टीफन हॉकिंग और एल्बर्ट आइंस्टिन का ये खास कनेक्शन जानकर, आपको भी नहीं होगा यकीन

स्टीफन हॉकिंग को 21 साल की उम्र से एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस नाम की बीमारी थी.

Also Read in
स्टीफन हॉकिंग और एल्बर्ट आइंस्टिन का ये खास कनेक्शन जानकर, आपको भी नहीं होगा यकीन
स्टीफन हॉकिंग और एल्बर्ट आइंस्टिन का स्पेशल कनेक्शन
  • स्टीफन हॉकिंग का आज निधन
  • मोटर न्यूरोन बीमारी से थे पीड़ित
  • थ्योरी ऑफ एवरीथिंग नामक फिल्म भी बनी
नई दिल्ली: वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने आज 76 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके परिवार वालों में उनकी मृत्यु की पुष्टि की. वह एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थे. यह एक लाइलाज बीमारी है उन्हें 21 साल की उम्र से ही थी. यह बीमारी मोटर न्यूरोन बीमारी का एक प्रकार है, जिसमें शरीर के सभी अंग काम करना बंद कर देते हैं. स्टीफन के भी शरीर का कोई अंग काम नहीं करता था, सिवाय उनके दिमाग के. सिर्फ व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे ही उन्होंने क्वांटम ग्रेविटी और ब्रह्माण्ड विज्ञान का अध्ययन किया और एल्बर्ट आइंस्टिन के बाद दुनिया के सबसे महान सैद्धांतिक भौतिकीविद बने. 

Stephen Hawking's Quotes: ''लाइफ बहुत दुखी होगी अगर हम फनी नहीं होंगे'', पढ़ें स्टीफन हॉकिंग के 10 कोट्स

आज उनके निधन के अलावा एक और चीज़ अपनी ओर सबका ध्यान खींच रही है कि 14 मार्च को स्टीफन हॉकिंग ने आखिरी सांस ली और आज ही के दिन 1879 में एल्बर्ट आइंस्टिन का जन्म हुआ था. यानी 14 मार्च को दुनिया का एक महान वैज्ञानिक आया तो दूसरे ने विदा ली. 

स्टीफन हॉकिंग का हुआ निधन, जानें उनसे जुड़ी 5 खास बातें

आपको बता दें दुनिया के सबसे प्रसिद्ध भौतिकीविद और ब्रह्मांड विज्ञानी स्टीफन पर 2014 में ‘थ्योरी ऑफ एवरीथिंग’नामक फिल्म भी बनी. उन्हें अमेरिका के उच्च नागरिक का सम्मान भी दिया गया. स्टीफन हॉकिंग ने अपने जीवन में 12 डिग्रियां लीं. इसी के साथ उन्हें स्टीफन हॉकिंग को उनके कामों के लिए 1979  में अलबर्ट आइंस्टाइन मेडल, 1982 में द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (कमांडर) और 1988 में भौतिक विज्ञान में वॉल्फ प्राइज से सम्मानित किया गया.  

देखें वीडियो - नागपुर : उम्र सिर्फ 11 साल, आईक्यू आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग्स के बराबर!
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stephen Hawking, Albert Einstein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com