कोरोना महामारी के दौरान दो बहनों की जोड़ी ने मिलकर 'So Fresh Delhi' के नाम से एक छोटा सा बिजनेस शुरू किया है. जिसकी खासियत ये है कि यहां आप मनपसंद पिज्जा अपने नाम के आकार का बनवा सकते हैं.
जिन दो बहनों की जोड़ी ने मिलकर ये बिजनेस शुरू किया है, उनका नाम रौनक दुआ और मुस्कान दुआ है. आपको बता दें, दोनों बहनें फूड को लेकर काफी पैशनेट हैं, हालांकि उनके पास बिजनेस का कोई ज्यादा अनुभव नहीं था, लेकिन खाने के प्रति उनके प्रेम और जुनून ने उन्हें अपना काम शुरू करने में मदद की.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या है 'So Fresh Delhi' की खासियत
दोनों बहनों की जोड़ी ने सबसे पहले सोचा क्यों न कस्टमाइज पिज्जा बनाकर डिलीवरी की जाए और उनसे जो भी कमाई होगी उसका एक हिस्सा कोविड-19 राहत कोष को दान कर दिया जाएगा.
वहीं देखते हैं देखते कस्टमाइज पिज्जा का उनका ये आइडिया युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हुआ, जहां उनके बनाए हुए पिज्जा घर के आस पास डिलीवर होते थे, वहीं अब उनके पिज्जा की डिलीवरी दिल्ली NCR में भी होने लगी. इसी के साथ उनके पिज्जा का मेन्यू भी बढ़ गया.
दोनों बहनों ने बताया, हमने ऐसा पिज्जा बनाने के बारे में सोचा, जो स्वाद में बढ़िया हो और लुक मे दिल जीत लें. इसलिए हमने नाम से पिज्जा बनाने का फैसला किया. हमारे कस्टमर को ये आइडिया काफी पसंद आ रहा है.
दोनों बहनों ने बताया, हमारा 'We heart you' पिज्जा कपल के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है. वहीं कई लोगों ने अपने जन्मदिन या स्पेशल अवसरों को मनाने के लिए केक के बजाय
पिज्जा का ऑर्डर देना शुरू कर दिया है. जहां हम उनके नाम से खुद पिज्जा डिजाइन करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं