विज्ञापन

कांच के गिलास से मेनिन्जाइटिस का आसान टेस्ट, NHS ने बताया घरेलू तरीका, जानिए कैसे बच सकती है जान

Meningitis Glass Test: हाल ही में यूके के केंट क्षेत्र में मेनिन्जाइटिस B के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है, जहां दो युवाओं की मौत हो चुकी है और कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं. यह बीमारी तेजी से फैल सकती है और समय पर इलाज न मिले तो जानलेवा साबित होती है.

कांच के गिलास से मेनिन्जाइटिस का आसान टेस्ट, NHS ने बताया घरेलू तरीका, जानिए कैसे बच सकती है जान
यह कोई अंतिम मेडिकल जांच नहीं है, लेकिन शुरुआती पहचान के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है.

Glass Tumbler Test Meningitis: मेनिन्जाइटिस एक गंभीर बीमारी है, जो दिमाग और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करती है. कई मामलों में इसके लक्षण तेजी से बढ़ते हैं और समय पर पहचान न होने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकती है. इसी वजह से यूके की स्वास्थ्य संस्था NHS (National Health Service) ने एक आसान घरेलू तरीका बताया है, जिसे ग्लास टेस्ट कहा जाता है. इस टेस्ट की मदद से मेनिन्जाइटिस से जुड़े खतरनाक रैश (चकत्ते) को पहचाना जा सकता है. यह कोई अंतिम मेडिकल जांच नहीं है, लेकिन शुरुआती पहचान के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है. आइए समझते हैं यह टेस्ट कैसे काम करता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

मेनिन्जाइटिस का रैश क्या होता है? | What is a Meningitis Rash?

मेनिन्जाइटिस में कभी-कभी त्वचा पर रैश दिखाई देता है, जो ब्लड पॉइजनिंग (सेप्टीसीमिया) का संकेत हो सकता है.

  • शुरुआत में यह छोटे-छोटे लाल बिंदुओं जैसा दिखता है.
  • बाद में यह गहरे लाल या बैंगनी धब्बों में बदल सकता है.
  • यह शरीर के किसी भी हिस्से पर दिखाई दे सकता है.
Latest and Breaking News on NDTV

कांच के गिलास से टेस्ट कैसे करें? (Glass Test)

यह टेस्ट घर पर आसानी से किया जा सकता है:

  • एक साफ और पारदर्शी कांच का गिलास लें.
  • उसे रैश वाले हिस्से पर हल्के दबाव से दबाएं.
  • ध्यान से देखें कि धब्बों का रंग बदलता है या नहीं.

अगर रैश दबाने पर हल्का (फीका) नहीं पड़ता, तो यह गंभीर संकेत हो सकता है और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

सांवली त्वचा में कैसे पहचानें?

  • गहरी त्वचा वाले लोगों में रैश पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे में हथेलियों और पैरों के तलवों को देखें
  • पलकों के अंदर या मुंह के ऊपरी हिस्से की जांच करें
  • हल्के रंग वाले हिस्सों पर ध्यान दें.

कब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं?

  • तेज बुखार
  • गर्दन में अकड़न
  • तेज सिरदर्द
  • उल्टी या चक्कर
  • रोशनी से परेशानी

ग्लास टेस्ट केवल एक शुरुआती संकेत देता है, यह पूरी तरह से मेडिकल जांच का विकल्प नहीं है. किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत अस्पताल जाएं.

मेनिन्जाइटिस जैसी गंभीर बीमारी में हर मिनट कीमती होता है. कांच के गिलास से किया गया यह छोटा-सा टेस्ट समय पर चेतावनी दे सकता है. जागरूक रहें, लक्षणों को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर मेडिकल हेल्प लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com