Parenting tips : पेरेंट्स होने का यह मतलब कतई नहीं है कि आप अपने बच्चे को हर छोटी बात पर डांटने, फटकारने और मना करने लगें. इससे उसके दिल दिमाग और शरीर पर क्या असर पड़ सकता है; शायद आप अंदाजा न लगे सकें. इससे न सिर्फ आपके बच्चे की मेंटल ग्रोथ धीमी पड़ेगी बल्कि फिजिकल डेवलपमेंट पर भी बुरा असर डाल सकती है. इसलिए माता-पिता के रूप में आपको अपने वर्ड और एक्शन दोनों ही सावधानी के साथ चुनना चाहिए, वरना इससे आपके बच्चे की ग्रोथ पर क्या निगेटिव इंपैक्ट पड़ सकता है, इसी के बारे में आपको आगे आर्टिकल में बताया जा रहा है.
काले चने को खाने का यह तरीका आपकी सेहत के लिए है ज्यादा फायदेमंद, शरीर से बीमारियां रहेंगी दूर
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बच्चों को बात-बात पर टोकने से क्या पड़ता है उनपर असर....
आत्मविश्वास होता है कमजोरअगर आप अपने बच्चे को बात-बात पर टोकते हैं, तो फिर इससे आपके बच्चे का आत्मविश्वास कमजोर होता है और निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होती है. इसलिए आपको अपने बच्चे को छोटे-छोटे डिसीजन खुद लेने दें,इससे उसका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छा होगा.
दब्बू बनेगा या विद्रोहीवहीं, अगर आप बात-बात पर आप उसे टोकने लगेंगे, तो फिर बच्चा या तो बहुत दब्बू बनेगा या फिर उसका नेचर विद्रोही हो सकता है. इससे वो बात-बात पर आपसे बहस करना शुरू कर देगा, जो कि आपके बीच संबंधों को तल्ख कर देगा. यह अच्छा संकेत नहीं है भविष्य में आप दोनों के रिलेशन के लिए.
क्रिएटिविटी हो जाएगी खत्मइसके अलावा हर बात के लिए मना करने से बच्चे की क्रिएटिविटी खत्म हो जाती है. इससे उसकी प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी पर भी बुरा असर डाल सकती है.
घबराहट और डर कर लेगी घरकोई भी काम करने से पहले उसके अंदर डर और घबराहट शुरू हो सकती है . आपके इस नेचर के कारण बच्चा अंदर ही अंदर घुटने लगेगा और आपसे कटना शुरू कर सकता है. साथ ही आपसे अपनी दिक्कत परेशानी भी साझा करना बंद कर सकता है, तो इसलिए अपने बच्चे के साथ अपने व्यवहार को लेकर विशेष ध्यान देना जरूरी है तभी आप अपने बच्चे को एक अच्छी परवरिश दे पाएंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं