- जामुन स्वाद में होता है लाजवाब.
- कुछ चीजों को जामुन के साथ खाना नहीं है अच्छा.
- सेहत को हो सकता है नुकसान.
Healthy Tips: जामुन स्वाद और सेहत दोनों ही तरह से एक अच्छा फल माना जाता है. इसे खाने पर जुबान पर चटखारे तो आते ही हैं, साथ ही शरीर को भी इसके कई फायदे मिलते हैं. लेकिन, जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं ठीक उसी तरह जामुन (Jamun) के भी कुछ नुकसान हैं. असल में खाने की ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें अगर जामुन (Java Plum) के साथ खाया जाए तो शरीर को नुकसान भी हो सकता है. वहीं, खाली पेट (Empty Stomach) भी जामुन नहीं खाए जाते क्योंकि इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है. आइए जानें, कौनसे हैं ये फूड जिन्हें जामुन के साथ खाने से खासा परहेज करने की जरूरत होती है.
जामुन के साथ नहीं खाने चाहिए ये फूड | Foods That Shouldn't Be Eaten With Jamun
हल्दी हल्दी अपनेआप में ही कई फायदों से भरपूर है. इसे औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, जब बात हल्दी को जामुन के साथ खाने की आती है तो मामला जरा गड़बड़ा जाता है. जामुन और हल्दी एकसाथ मिलकर रिएक्ट करते हैं जिससे शरीर पर इसके दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं, खासकर पेट में गड़बड़ी होने की संभावना बढ़ जाती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
चटपटा अचार यूं तो खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है पर कुछ चीजों के साथ इसे खाना सेहत से समझौता करने जैसा हो जाता है. इन्हीं में से एक चीज है जामुन. अचार को जामुन के साथ खाने पर पेट खराब होने की दिक्कत हो सकती है और पेट में दर्द भी उठ सकता है.
जामुन के साथ या जामुन खाने के तुरंत बाद दूध पीना एक गलत फैसला हो सकता है, कारण है दूध (Milk) का जामुन के साथ रिएक्ट करना. इससे अपच (Indigestion) और पेट दर्द की दिक्कत हो सकती है. इसलिए बेहतर है कि आप नमक लगाकर ही जामुन खाएं और दूध की जामुन से दूरी बना लें.
ऐसे कई फूड हैं जिनके साथ या जिन्हें खाने के तुरंत बाद पानी पीने की सलाह नहीं दी जाती है. इससे दस्त और अपच की संभावना बढ़ जाती है और पेट में गैस या एसिडिटी भी हो सकती है. इसलिए जामुन खाने के कम से कम आधे घंटे बाद पानी का सेवन करना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं