विज्ञापन

दिल्ली के इन बाजारों में नहीं किया मोलभाव तो समझो लुट गए! दोगुना देना पड़ सकता है पैसा, जानिए कहां कैसे करें डील

Bargaining Techniques for Delhi Markets: दिल्ली के बाजारों में शॉपिंग करना एक कला है और मोलभाव उसका सबसे जरूरी हिस्सा. अगर आप सही तरीके से बारगेन करना सीख गए, तो वही सामान आपको आधे दाम में मिल सकता है. आइए जानते हैं किन बाजारों में आपको सतर्क रहना है.

दिल्ली के इन बाजारों में नहीं किया मोलभाव तो समझो लुट गए! दोगुना देना पड़ सकता है पैसा, जानिए कहां कैसे करें डील
दिल्ली की इन मार्केट्स में बिना मोलभाव के खरीदारी करना महंगा पड़ सकता है.

How to Bargain in Delhi Markets: दिल्ली के बाजारों में आपको महंगा से महंगा और सबसे सस्ता से सस्ता समान मिल जाएगा. दिल्ली के बाजार सिर्फ खरीदारी की जगह नहीं, बल्कि एक अनुभव हैं भीड़, फैशन और सबसे खास मोलभाव का रोमांच का. यहां शॉपिंग का असली मजा तभी आता है जब आप सही दाम पर सामान ले जाएं. लेकिन, अगर आपने बिना मोलभाव के खरीदारी कर ली, तो समझ लीजिए आपने जरूरत से ज्यादा पैसे दे दिए. खासकर कुछ फेमस मार्केट्स में दुकानदार शुरुआत में दाम काफी ऊंचा बताते हैं, ताकि ग्राहक मोलभाव करे. ऐसे में अगर आप सीधे पैसे दे देते हैं, तो नुकसान आपका ही होता है. इसलिए जरूरी है कि आप जानें किन बाजारों में और कैसे सही तरीके से डील करनी चाहिए, ताकि आपका शॉपिंग अनुभव भी शानदार हो और बजट भी कंट्रोल में रहे.

दिल्ली के इन 5 बाजारों में शॉपिंग करने के सीक्रेट्स | Secrets to Shopping at These 5 Markets in Delhi

1. सरोजनी नगर मार्केट

यह दिल्ली का सबसे फेमस बजट मार्केट है. यहां ब्रांडेड जैसे दिखने वाले कपड़े बेहद सस्ते मिलते हैं, लेकिन दुकानदार अक्सर दाम दोगुना बताते हैं.

ये भी पढ़ें: अलमारी में इधर-उधर बिखरे रहते हैं कपड़े, तो अपनाएं ये तरीके, ढूंढने में भी होगी आसानी

कैसे करें मोलभाव:

  • पहले पूछे गए दाम का आधा ऑफर करें.
  • कॉन्फिडेंस से बात करें.
  • अगर दाम कम न हो, तो आगे बढ़ने का नाटक करें.

2. लाजपत नगर मार्केट

यहां सूट, दुपट्टे और ज्वेलरी की भरमार है. लेकिन, यहां भी अगर मोलभाव नहीं किया तो आपकी जेब खाली होने में समय नहीं लगेगा.

टिप्स:

  • एक ही दुकान से ज्यादा सामान लेने पर अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है.
  • आसपास की दुकानों के दाम तुलना करें.

3. जनपथ मार्केट

यहां आपको बोहो स्टाइल के कपड़े और एक्सेसरीज़ मिलती हैं. इस मार्केट में टूरिस्ट ज्यादा आते हैं, इसलिए दाम ज्यादा बताए जाते हैं. आपको मोलभाव करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: शादी के कपड़े अलमारी में क्यों सड़ें? इन 7 स्टाइलिश जुगाड़ से बार-बार पहनें और हर बार दिखें क्लासी

कैसे करें डील:

  • शुरुआत में ही कम दाम बोलें.
  • "भैया, पास में इससे सस्ता मिल रहा है" कहना काम करता है.

4. करोल बाग मार्केट

यह मार्केट खासकर शादी की शॉपिंग के लिए फेमस है. यहां भी दाम काफी फ्लेक्सिबल होते हैं. आपको यहां भी थोड़ा बहुत माथा पच्ची करनी पड़ सकती है.

टिप्स:

  • बल्क खरीदारी पर ज्यादा मोलभाव करें.
  • दुकानदार से लास्ट प्राइज पूछने के बाद भी थोड़ा और मोलभवा करें.
Latest and Breaking News on NDTV

5. पहाड़गंज मार्केट

यहां बैग्स, कपड़े और हैंडीक्राफ्ट सस्ते मिलते हैं, लेकिन क्वालिटी चेक जरूरी है. बिना मोलभाव के समान खरीदना आपको महंगा पड़ सकता है. 

कैसे बचें नुकसान से:

  • पहले सामान ध्यान से जांच लें.
  • खराबी दिखाकर दाम कम करवाएं.

मोलभाव के स्मार्ट ट्रिक्स (Pro Tips)

कॉन्फिडेंस दिखाएं: झिझकेंगे तो ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे.
कम दाम से शुरुआत करें: हमेशा आधे से मोलभव शुरू करें.
वॉक-अवे टेक्नीक: जाने का नाटक करने से दुकानदार खुद बुला लेगा.
रिसर्च करें: पहले से मार्केट रेट पता करें.
सही समय चुनें: शाम के वक्त दुकानदार जल्दी डील करने को तैयार होते हैं

ये भी पढ़ें: पुरानी साड़ियों का क्या करें? इस उधेड़बुन से निकलें और बच्चों के लिए ऐसे बनाएं स्टाइलिश ड्रेस

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Markets, Bargaining Tips, Shopping Secrets, Market Hacks, Delhi Shopping Destinations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com