विज्ञापन

PS5, गिटार और सी-फेसिंग बालकनी ऐसा है फेमस कॉमेडियन का घर, लग्जरी से ज्यादा दिखा अपनेपन वाला वाइब

Samay Raina Home Tour: हाल ही में समय रैना ने अपने घर के टूर का एक वीडियो शेयर किया जिसमें अर्चना पूरन सिंह और बाकी लोग साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. घर का हर हिस्सा ऐसा डिजाइन किया गया है जहां काम, रिलैक्स और हॉबी तीनों साथ चल सकें.

PS5, गिटार और सी-फेसिंग बालकनी ऐसा है फेमस कॉमेडियन का घर, लग्जरी से ज्यादा दिखा अपनेपन वाला वाइब
Samay Raina Home Tour: समय रैना के घर का टूर.

Samay Raina Home Tour: स्टैंडअप कॉमेडी और अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में रहने वाले समय रैना इस बार अपने घर को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. यूट्यूब व्लॉग में पहली बार उन्होंने अपने घर का पूरा टूर कराया, जिसे देखकर कई लोग कह रहे हैं कि यह किसी सेलिब्रिटी का ‘शो-ऑफ वाला घर' नहीं, बल्कि ऐसा स्पेस लगता है जहां दोस्त घंटों बैठकर बातें कर सकते हैं. घर में एंट्री से लेकर आखिरी तक पूरे वीडियो में एक कूल, आरामदायक और थोड़ा Boys' Den जैसा माहौल देखने को मिलता है.

गेमिंग के शौकीन है समय रैना-

वीडियो की शुरुआत ही लग्जरी कार और उसके रिक्लाइनर सीट्स से होती है, जहां अर्चना पूरन सिंह और बाकी लोग समय के साथ मस्ती करते नजर आते हैं. लेकिन असली चर्चा उनके घर के अंदर पहुंचने के बाद शुरू होती है. समय अपने घर के एक कमरे को “क्रिएटिव रूम” बताते हैं, जहां गिटार, गेमिंग कंसोल, लेगो सेट्स, बोर्ड गेम्स और म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स रखे दिखाई देते हैं. PS5 और अलग-अलग गेम्स देखकर साफ पता चलता है कि गेमिंग उनके लाइफस्टाइल का बड़ा हिस्सा है. घर का इंटीरियर भी बहुत ज्यादा चमक-दमक वाला नहीं, बल्कि वार्म और रिलैक्स फील देने वाला नजर आता है. लकड़ी के टोन, सॉफ्ट लाइटिंग और सी-फेसिंग व्यू वाले हिस्से ने लोगों का ध्यान खींचा. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा कि समय का घर ‘बहुत रिलेटेबल' लगता है और उसमें जरूरत से ज्यादा दिखावा नहीं दिखता. 

लग्जरी कम, आराम और अपनापन ज्यादा-

वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा वह रहा, जब समय ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर अर्चना की बात करवाई. अर्चना पूरन सिंह से बात करते हुए उनकी मां की बातचीत और हल्के-फुल्के जोक्स ने वीडियो को और ज्यादा अपना-सा बना दिया. इसी वजह से कई लोगों का कहना है कि इस होम टूर में महंगे इंटीरियर से ज्यादा फैमिली और दोस्ती वाला माहौल नजर आया.

वीडियो में समय गिटार भी बजाते नजर आते हैं और पुराने हिन्दी गानों की धुन छेड़ते हैं. इससे उनके म्यूजिक लव की भी झलक मिलती है. कुल मिलाकर यह सिर्फ एक सेलिब्रिटी होम टूर नहीं, बल्कि ऐसा वीडियो बन गया है जहां लोग समय रैना के पर्सनल स्पेस और उनकी असली लाइफस्टाइल को करीब से देख पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 16 या 24? जानिए AC का वो जादुई नंबर जो कमरा रखेगा शिमला जैसा ठंडा और बिजली बिल भी आधा

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Inside Samay Raina S Home Tour, Samay Raina S Home Tour, Inside Samay Raina Home Tour, A Cozy Space Filled With Music, Games And Family Vibes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com