विज्ञापन

क्या आप भी अपने घर को देना चाहते हैं सेलिब्रिटी लुक? राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के दिल्ली होम से लें ये डेकोर टिप्स

Celebrity Home Decor: सादगी और रॉयल्टी का बेमिसाल संगम है राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का दिल्ली वाला घर. इस आर्टिकल में जानें कैसे आप भी ले सकते हैं डेकोर टिप्स.

क्या आप भी अपने घर को देना चाहते हैं सेलिब्रिटी लुक? राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के दिल्ली होम से लें ये डेकोर टिप्स
​Traditional Indian Home Decor: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का दिल्ली वाला घर.

Raghav-Parineeti Home Decor Ideas: आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा इस समय ट्रेंड बने हुए हैं. जब बात सादगी और खूबसूरती की आती है, तो राजनीति और बॉलीवुड की इस जोड़ी का नाम सबसे पहले आता है. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का दिल्ली वाला आशियाना किसी महल से कम नहीं है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 'देसी वाइब' है. अक्सर लोग घर सजाने के लिए भारी-भरकम और महंगी चीजों के पीछे भागते हैं, पर राघव-परिणीति का घर सिखाता है कि कैसे कलाकृतियों और हरियाली से घर को स्वर्ग बनाया जा सकता है.

क्या खास है उनके घर में और आप क्या टिप्स ले सकते-

1. सुकून का कोना-

​दिल्ली की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई शांति ढूंढता है. राघव और परिणीति का घर सिर्फ ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि एक सुकून भरी पनाहगाह है. हाल ही में यूट्यूबर कामिया जानी जिसे कर्लीटेल्स के नाम से भी जाना जाता है ने जब उनके घर का 'होम टूर' कराया, तो दुनिया ने देखा कि यह कपल कितनी सादगी से रहता है. घर के एंट्रेंस पर ही आपको शाही अंदाज़ देखने को मिलता है, जहां शेर के खूबसूरत शोपीस और बगीचे में रखी हाथी की मूर्तियां एक राजसी लुक देती हैं.

2. क्लासिक टच-

​इस घर का डिजाइन पूरी तरह से पारंपरिक भारतीय है. घर की बाहरी दीवारें सफेद रखी गई हैं, जो शांति का प्रतीक हैं. इसके साथ गहरे भूरे रंग के लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां एक शानदार कॉन्ट्रास्ट पैदा करते हैं. अगर आप भी अपने घर को क्लासिक लुक देना चाहते हैं, तो यह कॉम्बिनेशन बेस्ट है.

3. ​डाइनिंग और लिविंग एरिया- 

​घर का डाइनिंग एरिया बेहद खास है. यहां क्रीम कलर की लकड़ी की मेज है और साथ में केन की बुनाई वाली कुर्सियाँ रखी गई हैं. यह न सिर्फ दिखने में सुंदर हैं, बल्कि काफी आरामदायक भी हैं. कमरों में लकड़ी का फर्श (Wooden Flooring) है और बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जिनसे दिन भर सूरज की रोशनी आती रहती है.

​लिविंग रूम की बात करें, तो यहां लाइट शेड का सोफा और लंबे पाम ट्री रखे गए हैं. पाम ट्री कमरे में ताजगी भर देते हैं. यहां की दीवारों पर सफेद रंग की खुरदरी फिनिश वाली लकड़ी की आर्ट लगी है, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींचती है.

​4. सपनों जैसा गार्डन-

​घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा है उनका गार्डन. यहां चारों तरफ घने और ऊंचे पेड़ हैं, जो न केवल प्राइवेसी देते हैं बल्कि तपती गर्मी में भी घर को ठंडा रखते हैं. हरी-भरी घास के मैदान में लकड़ी की कुर्सियां और एक झूला लगा है, जहां बैठकर आप घंटों सुकून के पल बिता सकते हैं.

यहां देखें पोस्ट-

​ट्रेडिशनल और मॉडर्न का मेल-

​राघव और परिणीति अपने संस्कारों से भी जुड़े हुए हैं. जब उनके घर में पूज्य शंकराचार्य जी का आगमन हुआ था, तब उन्होंने पूरे घर को फूलों, पीतल की मूर्तियों और मिट्टी के बर्तनों से सजाया था. यह दिखाता है कि मॉडर्न घर में भी पीतल और मिट्टी की चीजें कितनी खूबसूरत लग सकती हैं. घर में एक तरफ मोरक्कन स्टाइल का कालीन बिछा है, तो दूसरी तरफ दीवारों पर मॉडर्न आर्ट वाली पेंटिंग्स लगी हैं. यह मेल घर को स्टाइलिश और यूनिक बनाता है.

यहां देखें पोस्ट-

​आप अपने घर के लिए क्या सीख सकते हैं?

  • पौधों का इस्तेमाल- घर के अंदर और बाहर खूब सारे पौधे लगाएं, यह पॉज़िटिव एनर्जी देते हैं.
  • ​पुरानी चीजें- दादी-नानी के जमाने के पीतल के बर्तन या लकड़ी का पुराना फर्नीचर पॉलिश करवाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • ​रोशनी का सही चुनाव- सफेद लाइट की जगह वॉर्म येलो लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • ​न्यूट्रल कलर्स- दीवारों पर सफेद, क्रीम या हल्का भूरा रंग कराएं ताकि घर खुला और हवादार लगे.

ये भी पढ़ें- बाथरूम से आती ही सीलन की बदबू, साबुन के खाली रैपर के साथ रखें ये 1 चीज, घुसते ही आएगी होटल वाली खुशबू

क्या पैरों में होने वाला दर्द हार्ट की बीमारी का संकेत है? जानिए डॉक्टर ने क्या कहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raghav Chadha-Parineeti Chopra Delhi Home Decor Ideas, ​Parineeti Chopra House Tour And Tips, Celebrity Home Decor, Raghav Parineeti Delhi Bungalow, Traditional Indian Home Decor, Raghav Chadha Delhi Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com