India Ka Sabse Sasta Dry Fruits Market: अगर आप कम दामों में अच्छी क्वालिटी वाले ड्राई फ्रूट्स खरीदना चाहते हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. भारत में कई बार बाजार ऐसे हैं, जहां बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और कई तरह के विदेशी ड्राई फ्रूट्स किफायती दामों में मिल जाएंगे. सिर्फ घर के लिए ही नहीं, अगर आप ड्राई फ्रूट्स का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ये बाजार आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं. चलिए बिना देरी किए जानते हैं कौन सी हैं वो मार्केट.

भारत के 3 सबसे बड़ी होलसेल ड्राई फ्रूट मार्केट
क्रॉफर्ड मार्केट (मुंबई)
अगर आप मुंबई में रहते हैं, तो ये बाजार आपके लिए बेस्ट है. यहां पिस्ता से लेकर बादाम, अखरोट, नट्स और ब्लूबेरी जैसे विदेशी ड्राई फ्रूट्स अच्छे भाव में मिल जाते हैं. अगर आपका बजट कम है और अच्छा सामान खरीदना चाहते हैं, तो यहां आपको काफी अच्छे रेट पर चीजें मिल सकती हैं.
- कब बंद रहती है: रविवार
- खुलने का समय: सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक.
- कैसे पहुंचें: सबसे पास गिरगांव मेट्रो स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेट्रो स्टेशन हैं.
गुरु बाजार (अमृतसर)
अमृतसर का मशहूर गुरु बाजार कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट और अंजीर के लिए जाना जाता है. अगर आप पंजाब जा रहे हैं या वहां रहते हैं, तो इस बाजार में एक बार जरूर जाएं. यहां आपको सस्ते दामों में अच्छी क्वालिटी की चीजें मिल जाएगी.
- कब बंद रहती है: रविवार
- खुलने का समय: सुबह 10:00 बजे खुलती हैं और रात 09:30 बजे तक बंद हो जाती हैं.
- कैसे पहुंचें: अगर आप अमृतसर रेलवे स्टेशन से आ रहे हैं, तो ये बाजार आपको 2.5 से 3 किलोमीटर की दूरी पर पड़ेगा.
बड़ा बाजार (कोलकाता)
कोलकाता की ये मार्केट एशिया की सबसे बड़ी ट्रेडिंग मार्केट्स में से एक. मसालों से लेकर ड्राय फ्रूट, स्टेशनरी, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम और पूजा सामग्री तक सब कुछ बहुत सस्ते दाम में मिलता है.
- कब बंद रहती है: रविवार
- खुलने का समय: सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे.
- कैसे पहुंचें: महात्मा गांधी रोड और सेंट्रल मेट्रो स्टेशन हैं.
इसे भी पढ़ें: तरबूज की ऐसी बर्फी नहीं खाई होगी, ठंडी-ठंडी मिठास गर्मी में दिल खुश कर देगी, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं