विज्ञापन

मकड़ी के जाले साफ करते समय कमरा हो जाता है गंदा? अपनाएं ये आसान ट्रिक, मिनटों में चमक उठेगा घर

Cleaning Spider Webs Hack: क्या आप भी मकड़ी के जाले साफ करते समय घर गंदा होने से परेशान हैं? आइए यहां हम आपके लिए कुछ ट्रिक्स लेकर आए हैं, जो आपकी मदद कर सकती हैं.

मकड़ी के जाले साफ करते समय कमरा हो जाता है गंदा? अपनाएं ये आसान ट्रिक, मिनटों में चमक उठेगा घर
Cleaning Spider Webs Hack: घर से जाले साफ करने की ट्रिक्स.

How To Clean Webs Without Mess: घर की सफाई करते समय सबसे मुश्किल कामों में से एक होता है मकड़ी के जाले हटाना. अक्सर जब हम झाड़ू या डस्टर से जाले साफ करते हैं, तो धूल और गंदगी पूरे कमरे में फैल जाती है. फर्नीचर, बेड, टीवी और बाकी सामान पर धूल जम जाती है, जिससे सफाई का काम और बढ़ जाता है. कई बार जाले हटाने के बाद भी कमरे में गंदगी का एहसास बना रहता है. खासकर ऊंची छत, कोनों और पंखों के आसपास जाले जल्दी जमा हो जाते हैं. ऐसे में अगर सही तरीका अपनाया जाए, तो बिना धूल फैलाए आसानी से जाले हटाए जा सकते हैं. कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप कमरे को गंदा किए बिना सफाई कर सकते हैं और कम मेहनत में बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं. आइए जानते हैं मकड़ी के जाले साफ करने का आसान और स्मार्ट तरीका.

मकड़ी के जाले साफ करने की ट्रिक्स | Tricks for Cleaning Spiderwebs

1. पहले सामान को जरूर ढकें

जाले साफ करने से पहले कमरे में रखे सामान को ढकना बहुत जरूरी है. बेड, सोफा, टीवी, टेबल या सजावटी चीजों पर चादर या पुराना कपड़ा डाल दें. इससे धूल सीधे सामान पर नहीं गिरेगी और बाद में दोबारा सफाई करने की जरूरत भी कम पड़ेगी. अगर कमरा छोटा है, तो हल्का सामान एक तरफ भी रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ रहा है? गाड़ी चलाते समय इन ट्रिक्स से बचाएं हजारों रुपए

2. झाड़ू पर कपड़ा लगाकर करें सफाई

सिर्फ झाड़ू से जाले हटाने पर धूल उड़ने लगती है. बेहतर होगा कि झाड़ू या लंबे डंडे पर पुराना सूती कपड़ा बांध लें. इससे जाले कपड़े में चिपक जाएंगे और नीचे नहीं गिरेंगे. यह तरीका खासकर छत और ऊंचे कोनों के लिए बहुत काम आता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. कपड़े को हल्का गीला रखें

यह सबसे असरदार ट्रिक मानी जाती है. जिस कपड़े से जाले साफ कर रहे हैं, उसे हल्का सा गीला कर लें. गीले कपड़े में धूल और जाले आसानी से चिपक जाते हैं, जिससे कमरे में गंदगी नहीं फैलती. ध्यान रखें कि कपड़ा ज्यादा गीला न हो, वरना दीवारों पर निशान पड़ सकते हैं.

4. ऊपर से नीचे की तरफ करें सफाई

हमेशा सफाई की शुरुआत छत और ऊपरी कोनों से करें. इसके बाद पंखे, दीवारें और आखिर में फर्श साफ करें. ऐसा करने से जो भी धूल नीचे गिरेगी, उसे अंत में आसानी से साफ किया जा सकेगा. अगर पहले फर्श साफ करेंगे, तो बाद में दोबारा मेहनत करनी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: PS5, गिटार और सी-फेसिंग बालकनी ऐसा है फेमस कॉमेडियन का घर, लग्जरी से ज्यादा दिखा अपनेपन वाला वाइब

5. सफाई के बाद तुरंत पोछा लगाएं

जाले हटाने के बाद कमरे में हल्की धूल रह ही जाती है. इसलिए आखिर में सूखे की बजाय हल्का गीला पोछा लगाएं. इससे बारीक धूल भी साफ हो जाएगी और कमरा फ्रेश लगेगा. चाहें तो पानी में थोड़ा सा खुशबूदार लिक्विड भी मिला सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

6. रेगुलर सफाई से नहीं बनेंगे ज्यादा जाले

अगर हर 10-15 दिन में कोनों और छत की हल्की सफाई कर ली जाए, तो मकड़ी के जाले ज्यादा जमा नहीं होते. नियमित सफाई करने से कमरा साफ दिखता है और बाद में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती.

इन आसान ट्रिक्स की मदद से आप मकड़ी के जाले साफ करते समय कमरे को गंदा होने से बचा सकते हैं. सही तरीका अपनाने से सफाई जल्दी भी होगी और घर भी साफ-सुथरा और चमकदार नजर आएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cleaning Spider Webs Hack, How To Clean Webs Without Mess, Dust Free Ceiling Cleaning, Home Cleaning Tips, Spider Web Cleaning Trick, No Mess Cleaning Hack, Ceiling Cobweb Cleaner, Easy Home Hacks, Quick Cleaning Tips, How To Remove Cobwebs, Best Way To Clean Ceiling, Diy Cleaning Hacks, House Cleaning Tricks, Clean House Fast, Spider Web Remover Tool, Ceiling Dusting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com