विज्ञापन

पार्टनर के साथ बिताना है सुकून भरा वक्त, तो दिल्ली से वीकेंड पर निकलें हिमाचल की इस रोमांटिक जगह

Romantic Weekend Getaway for Couples: दिल्ली से वीकेंड ट्रिप पर हिमाचल प्रदेश की जीभी घाटी घूमने जा सकते हैं. यहां हरे-भरे पहाड़, झरने और शांत वादियां आपका मन मोह लेंगी. जालोरी पास, सेरोलसर झील और जीभी वॉटरफॉल घूमने के लिए अच्छे विकल्प हैं.

पार्टनर के साथ बिताना है सुकून भरा वक्त, तो दिल्ली से वीकेंड पर निकलें हिमाचल की इस रोमांटिक जगह
दिल्ली से वीकेंड ट्रिप पर हिमाचल प्रदेश के जीभी कैसे जाएं
ndtv

कभी-कभी मन करता है कि रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर किसी ऐसी जगह चले जाएं. जहां चारों तरफ हरियाली हो, पहाड़ों की खूबसूरती हो और शोर-शराबे से दूर सुकून के कुछ पल बिताने को मिलें. लेकिन ऑफिस की छुट्टियों और बजट के कारण लंबी ट्रिप प्लान करना आसान नहीं होता. अगर आप भी वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हिमाचल प्रदेश की जीभी घाटी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. यहां आप शुक्रवार को निकलकर रविवार शाम तक लौटने की योजना बना सकते हैं. हालांकि सफर का समय, सड़क की स्थिति और बसों की उपलब्धता देखकर ही यात्रा प्लान करें. प्रकृति के करीब समय बिताने और पहाड़ों की खूबसूरती देखने के शौकीनों को यह जगह पसंद आ सकती है.

क्यों खास है हिमाचल प्रदेश की जीभी

हिमाचल प्रदेश की बंजार घाटी में स्थित जीभी अपनी हरियाली, पहाड़ी नजारों, लकड़ी के पारंपरिक घरों और शांत माहौल के लिए जानाा जाता है. यहां पहुंचकर आप शहर की भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के बीच समय बिता सकते हैं. आसपास बहती नदियां, देवदार के पेड़ और पहाड़ी रास्ते इस जगह की खूबसूरती बढ़ाते हैं. अगर आपको भीड़भाड़ वााले पर्यटन स्थलों के बजायय शांत जगहें पसंद हैं, तो जीभी को अपनी वीकेंड ट्रिप में शामिल कर सकते हैं.

दिल्ली से जीभी कैसे पहुंचें

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से जीभी जाने के लिए बस और सड़क मार्ग का विकल्प चुन सकते हैं. आप दिल्ली से कुल्लू या मनााली की ओर जाने वाली बस लेकर औट तक पहुंच सकते हैं. वहां से जीभी के लिए टैक्सी या उपलब्ध स्थानीय परिवहन लेना पड़ सकता है. बस बुक करने से पहले यह जरूर जांच लें कि उसका ठहराव औट में है या नहीं. कार से जाने वाले लोग चंडीगढ़ और मंडी की ओर से सड़क माार्ग चुन सकते हैं. पहाड़ी रास्तों पर सफर में समय लग सकता है, इसलिए निकलने से पहले सड़क की स्थिति और मौसमम की जानकारी जरूर लें.

ये भी पढ़ें- Dussehra 2026: रावण दहन कहां देखें? दिल्ली, नोएडा, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में इन जगहों पर देखें दशहरा

जीभी में घूमने की ये जगहें हैं खास

जीभी पहुंचने के बाद आप आसपास की कई खूबसूरत जगहें देख सकते हैं. आइए जानते हैं अगर अपने पार्टनर के साथ आ रहे हैं तो इन जगहों पर घूम सकते हैं.

  1. जीभी वॉटरफॉल: हरियाली के बीच स्थित यह झरना घूमने और तस्वीरें लेने के लिए लोकप्रिय है.
  2. जालोरी पास: पहाड़ों के शानदार नजारे और ट्रेकिंग के लिए मशहूर है. मौसम और सड़क की स्थिति देखकर ही जााएं.
  3. सेरोलसर झील: जालोरी पास के आसपास स्थित यह झील प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करती है. यहां पहुंचने के लिए पैदल चलना पड़ता है.
  4. श्रृंग ऋषि मंदिर: स्थानीय धार्मिक आस्थाा से जुड़ा प्रमुख स्थल है.
  5. रघुपुर किला: पहाड़ी नजारों और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए एक विकल्प है.

जीभी घूमने का सही समय क्या है?

जीभी घूमने के लिए मार्च से जून तक का समय सुहावने मौसम और आउटडोर गतिविधियों के लिहाज से अच्छा हो सकताा है. वहीं, मानसून में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा रहता है. सर्दियों में बर्फबारी के कारण रास्तों की स्थिति बदल सकती है. इसलिए यात्रा से पहले मौसम का पूर्वानुमान और स्थानीय अपडेट जरूर देखें. अगर आप शुक्रवार से रविवार तक की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आने-जाने के सफरर को ध्यान में रखकर घूमने की जगहें चुनें. इससे कम समय में यात्रा का बेहतर आनंद ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें- Latest Bichhiya Designs: दिवाली-करवाचौथ पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये बिछिया डिजाइन, ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Romantic, Weekend, Weekend Trip, Lifestye News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com