Mehandi apply tips : महिलाओं की खूबसूरती को संवारने में बालों का रोल काफी इंपॉर्टेंट होता है. बालों की लोग तरह तरह से केयर करते हैं फिर चाहे नेचुरल हेयर मास्क हो या फिर सैलून में स्पा करना हो. आज हम बात करेंगे कि किस तरह से घर पर ही मेंहदी लगाकर बालों की रंगत निखार सकते हैं. मेंहदी लगाने का सही तरीका क्या है, एक महीने में कितनी बार लगाना चाहिए, कितनी देर तक लगाए रखना चाहिए जैसे तमाम सवालों के जवाब हम आज इस आर्टिकल में देंगे.
महीने मे कितनी बार लगाएं मेहंदी
वैसे तो मेहंदी बालों की रंगत बेहतर करने में काफी हेल्पफुल होती है, लेकिन अगर एक ही महीने में बहुत ज्यादा बार लगाई जाए तो बालों को जरूरत से ज्यादा रूखा भी बना सकती है. और तो और मेंहदी के गलत यूज से बालों की रंगत और टेक्सचर भी बिगड़ सकता है. यदि आप चाहती हैं कि मेहंदी से आपके बालों को ज्यादा नुकसान न हो तो आप मेंहदी को 4 हफ्तों में एक बार ही यूज करें. यदि आप महीने में एक बार मेहंदी लगाती हैं तो, नो डाउट बालों को काफी फायदा मिलता है. लेकिन कोशिश यह करें कि आप केमिकल बेस्ड मेहंदी की बजाए नैचुरल मेहंदी का ही यूज करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कितनी देर लगाए रखें मेहंदी
अब प्रश्न उठता है कि बालों पर मेंहदी कितनी देर तक लगाय रखना चाहिए तो यह इस बात पर डिपेंड करता है कि मेहंदी किसलिए लगाई जा रही है. अगर बालों को सिर्फ हाइलाइट करने के लिए लगा रही हैं तो 1 से 3 घंटे पर्याप्त है. लेकिन अगर सफेद बालों को लाल या काला करने के लिए लगा रही हैं तो फिर 3 से 4 घंटों का टाइम देना होगा.
बहुत ज्यादा देर तक मेहंदी लगाए रखने का रिजल्ट
बालों पर अगर जरूरत से ज्यादा देर तक लगाकर रखती हैं तो इससे बालों की नमी मेहंदी सोख लेती है और बाल जरूरत से ज्यादा ड्राई हो जाते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं स्कैल्प के मेहंदी से ब्लॉक हो जाने की भी प्रॉब्लम हो सकती है.
मेहंदी का पेस्ट कैसे बनाएं
बात अगर मेंहदी के पेस्ट तैयार करने की है तो मेहंदी का बालों पर नॉर्मल इफेक्ट हो तो इसे हल्के गर्म पानी में भिगोकर मेहंदी का पेस्ट तैयार किया जा सकता है और सफेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी लगाई जा रही है तो इसे भिगोकर रातभर रख सकती हैं. एक बात और मेहंदी भिगोने के लिए चायपत्ती के पानी का भी यूज किया जा सकता है. बालों पर शाइनिंग पाने के लिए या नेचुरल हेयर मास्क की तरह मेहंदी का यूज करने के लिए इसमें आंवला, शिकाकाई पाउडर या फिर रीठा मिलाकर भी लगा सकती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है
शाहिद कपूर ने शादीशुदा जीवन को लेकर क्या बोला? यहां देखिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं