टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) का कुत्तों के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है. कई बार वो कुत्तों के लिए अपना प्यार जता चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने प्यारे 'गोवा' की तस्वीर भी शेयर की. दरअसल, रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर अपने कुत्ते की फोटो शेयर की. इस तस्वीर के साथ रतन टाटा ने लिखा, 'मुझे ऑफिस में हर दिन किसका इंतजार रहता है, अपने फ्रेंड गोवा का.'
बता दें, रतन टाटा का ये दोस्त एक कुत्ता है जिसका नाम है 'गोवा'. ये कुत्ता टाटा ग्रुप के ग्लोबल हेडक्वाटर्स यानी बॉम्बे हाउस में रहता है.
-
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा
साल 2018 में, टाटा ग्रुप ने बॉम्बे हाउस को एक स्पेशल केनल (कुत्ता-घर) के साथ फिर से खोला था.
इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, 'गोवा बॉम्बे हाउस का लीडर है. इस ब्लैक एंड व्हाइट कुत्ते को गोवा से मुम्बई लाया गया जब वह बहुत छोटा था. इसी वजह से इसका नाम गोवा पड़ा. यह रतन टाटा का फेवरेट कुत्ता माना जाता है.'
बॉम्बे हाउस में काम करने वाले एक शख्स के मुताबिक, 'ये कुत्ता हर रोज़ सुबह रतन टाटा का इंतज़ार करता है और जब वो आ जाते हैं तो उनके साथ सीढ़ियों से ऊपर जाता है.'
वहीं, रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने इसी गोवा की तस्वीर को पोस्ट किया था. इस तस्वीर को आर्टिस्ट मेघना अनोमकार ने बनाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं