विज्ञापन
This Article is From May 07, 2021

खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग विदेश में जल्द होगी शुरू, 2,60,000 के बैग के साथ रवाना हुए ये टीवी स्टार्स

टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग विदेश में जल्द होगी शुरू होने जा रही है, जो एक्टर इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं, एयरपोर्ट पर बैगपैक ने काफी आर्कषित किया है. जानिए कीमत.

खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग विदेश में जल्द होगी शुरू, 2,60,000 के बैग के साथ रवाना हुए ये टीवी स्टार्स
सना मकबूल और राहुल वैद्य

टेलीविजन का सबसे पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. 11वें सीजन में छोटे पर्दे के सितारे शामिल हो रहे हैं, जिसमें निक्की तम्बोली, वरुण सूद, दिव्यंका त्रिपाठी दहिया, राहुल वैद्य, सना मकबूल और अभिनव शुक्ला सहित टीवी के कई एक्टर शामिल हैं. 

एडवेंचर रियलिटी शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में होगी. ऐसे में टीवी के कई एक्टर शूटिंग के लिए रवाना हो चुके हैं. एयरपोर्ट मे इनके लुक की भी काफी तारीफ हुई, वहीं सबसे ज्यादा ध्यान सना मकबूल और राहुल वैद्य पर गया. 

जहां दोनों का लुक कमाल का था, वहीं उनके डिजाइनर एक्सेसरीज ने सभी को आर्कषित किया. बता दें, राहुल जिस बैगपैक के साथ ट्रैवल कर रहे थे उनपर पर सभी निगाहें थी. ये देखने में काफी आर्कषित लग रहा था. ट्रेडमार्क प्रिंट और बीच में लाल- हरी रंग की पट्टियों के डिजाइन में बना ये बैकपैक 'GUCCI' कंपनी का था. जिसकी कीमत 1,32,000 रुपये है. 

बता दें राहुल को एयरपोर्ट पर उनकी लेडी लव दिशा परमार छोड़ने आई थी. वहीं ख़तरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के लिए रवाना होने से पहले, दिशा परमार ने उन्हें एक GUCCI की घड़ी तोहफे में दी थी. ऐसे में ये साफ दिखता है कि  राहुल शुरू से ही लक्जरी चीजों के शौकिन रहे हैं. 

एयरपोर्ट पर सना मकबूल ने सफेद रंग का ट्रैक सूट और सफेद रंग का स्नीकर्स पहना था. जिस पर उन्होंने अपने कंधे पर काले रंग का एक बैग लिया था. उनका ये बैग काफी सुंदर लग रहा था. बता दें, ये डिजाइनर बैग  'Louis Vuitton Twist ' कंपनी का है, जो एक पैटर्न वाले स्ट्रैप के साथ आता है. डिजाइनर बैग की कीमत  लगभग 2,60,000 रुपये  है. 

वहीं राहुल की तरह सना भी लक्जरी चीजों का शौक रखती है. कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्रांम अकाउंट पर पीले और काले रंग की डिजाइनर मिनी ड्रेस और डेनिम जैकेट में फोटो शेयर की थी. उनकी तस्वीर में सबसे ज्यादा आर्कषित उनका काले रंग का GUCCI का बैग कर रहा था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khatron Ke Khiladi 11, KKK 11 Shooting, Gucci Backpack, Louis Vuitton Twist Bag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com