बारिश और नमी के कारण लोहे की खिड़कियों पर जंग लगना आम बात है. शुरुआत में जंग के छोटे-छोटे निशान दिखाई देते हैं, लेकिन समय पर सफाई न की जाए तो यह धीरे-धीरे फैलने लगती है. इससे खिड़की की खूबसूरती खराब होने के साथ लोहे को भी नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में अगर आपके घर की खिड़की पर जंग जम गई है तो कुछ आसान तरीकों से इसे साफ करने की कोशिश कर सकते हैं. सफेद सिरका, नींबू और बेकिंग सोडा जैसे घरेलू विकल्प हल्की जंग हटाने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं जंग साफ करने के तरीके और दोबारा इसे लगने से रोकने के उपाय.
सफेद सिरके से साफ करें जंग
जानकारी के अनुसार, लोहे की खिड़की पर लगी हल्की जंग हटाने के लिए सफेद सिरका इस्तेमाल कर उस समस्या का समाधान किया जा सकता है. इसके लिए एक कपड़े या ब्रश की मदद से जंग वाली जगह पर थोड़ा सिरका लगाएं. करीब 30 मिनट बाद ब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें. इसके बाद सतह को साफ कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सुखा दें. सिरके को लंबे समय तक लगाकर न छोड़ें, क्योंकि इससे धातु को नुकसान पहुंच सकता है.
नींबू और नमक से करें सफाई
हल्की जंग हटाने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. जंग वाली जगह पर थोड़ा नमक डालें और ऊपर से नींबू का रस लगााएं. कुछ देर बाद ब्रश से रगड़कर साफ करें. आखिर में सतह को अच्छी तरह पोंछकर सुखानाा जरूरी है. पहले खिड़की के किसी छोटे हिस्से पर इसका असर जांच लें.
ये भी पढ़ें- आलू के छिलकों से फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इस खाद को डालने से दोगुनी तेजी से बढ़ेगा पौधा
बेकिंग सोडा का पेस्ट आएगा काम
बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इसे जंग वाली जगह पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें. फिर पुराने ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें. सफाई के बााद बचे हुए पेस्ट को कपड़े से हटाकर खिड़की सुखा दें. यह तरीकाा हल्की जंग के लिए उपयोगी हो सकता है.
जिद्दी जंग के लिए सैंडपेपर
इसके अलावा, अगर जंग की परत मोटी है तो सैंडपेपर से इसे धीरे-धीरे हटाया जा सकता है. इस दौरान दस्ताने और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनें, ताकि जंग के कणों से नुकसाान न हो. सफाई के बााद सतह की धूल अच्छी तरह हटा दें.
जंग हटाने के बाद जरूर करें ये काम
खिड़की पूरी तरह सूखने के बाद उस पर लोहे के लिए उपयुक्त मेटल प्राइमर और पेंट लगाएं. इससे नमी के संपर्क को कम करने और दोबारा जंग लगने की आशंका घटााने में मदद मिल सकती है. अगर जंग बहुत गहरी है या लोहा कमजोर हो गयाा है तो मरम्मत के लिए किसी पेशेवर की मदद लें.
ये भी पढ़ें- दीमक का परमानेंट इलाज क्या है? जानिए दीमक को जड़ से खत्म कैसे करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं