विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2019

इस देश में शुरू होगा 'प्री-वेडिंग कोर्स', फेल होने पर सरकार छीन लेगी शादी का अधिकार

रिलिजन अफेयर्स के एक ऑफिसर ने बताया, 'सभी के दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि अगर कपल्स इस कोर्स में फेल हुए तो क्या? तो इसका साफ जवाब ये है कि जो कपल्स इस कोर्स में फेल होंगे वो शादी नहीं कर सकते.'

Also Read in
इस देश में शुरू होगा 'प्री-वेडिंग कोर्स', फेल होने पर सरकार छीन लेगी शादी का अधिकार
इस देश में शुरू हुआ 'प्री-वेडिंग कोर्स', फेल हुए तो नहीं होगी शादी
इंडोनेशिया:

शादी का नाम सुनते ही हर कोई भागने लग जाता है, जिनकी हो चुकी है वो भी और जिनका नंबर आने वाला है वो भी. मतलब शादी की बात करना किसी को पसंद नहीं. इसी वजह से 'शादी का लड्डू जो खाएं वो पछताएं और जो न खाएं वो भी पछताएं' कहावत आज भी बेहद पॉपुलर है. लेकिन क्या हो जब इस शादी का कोर्स शुरू हो जाए? इस कोर्स में एक सफल शादी के सीक्रेट्स बताए जाएं? जी हां, एशिया का एक देश 'प्री-वेडिंग कोर्स' (Pre-Wedding Course) शुरू करने के बारे में सोच रहा है, जिसमें कपल्स को शादी के बाद होने वाले बदलावों के बारे में एजुकेट किया जाएगा. 

ये कोर्स साउथ-ईस्ट एशिया के देश इंडोनेशिया में शुरू होने जा रहा है. इस 'प्री-वेडिंग कोर्स' में शादी करने जा रहे कपल्स को सेहत का ध्यान रखने, बीमारियों से बचने और बच्चों की केयर के टिप्स की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे ये कपल्स एक सफल शादी की शुरुआत कर सकें.

जकार्ता पोस्ट के मुताबिक, ये कोर्स साल 2020 में शुरू होगा, जो कि बिल्कुल मुफ्त में कराया जाएगा. इस कोर्स को इंडोनेशिया की ह्यूमन डेवलेपमेंट एंड कल्चर अफेयर्स और मिनिस्ट्री ऑफ रिलिज़न एंड मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने मिलकर तैयार किया है. 

रिलिजन अफेयर्स के एक ऑफिसर ने बताया, 'सभी के दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि अगर कपल्स इस कोर्स में फेल हुए तो क्या? तो इसका साफ जवाब ये है कि जो कपल्स इस कोर्स में फेल होंगे वो शादी नहीं कर सकते.'

ये कोर्स तीन महीने का होगा और अगर कोई भी कपल इस कोर्स में फेल हो जाता है तो उन दोनों को इंडोनेशिया की सरकार शादी करने का अधिकार नहीं देगी. 

लाइफस्टाइल से जुड़ी और खबरें...

TikTok Viral: दुल्हन के स्टेज पर आते ही दूल्हे ने किया ऐसा काम, Video देख लोग बोले- नज़र ना लगे

TikTok Viral Video: 12 साल बाद घर लौटा बेटा, लेकिन साथ में लाया विदेशी दुल्हन

इस राज्‍य की सरकार दुल्हनों को फ्री में देगी 1 तोला सोना, दफ्तरों में रखे जाएंगे सैनिटरी नैप्‍किन

पीएम मोदी ने सांसद को दी शादी की बधाई, Wedding Album शेयर कर लिखा - तुम्हारे पिता होते तो...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pre Wedding Course, Pre Wedding Course Indonesia, Pre Wedding, Shaadi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com