विज्ञापन

पढ़ाई करने बैठें तो स्‍टडी टेबल पर नहीं होनी चाहिए ये 7 चीजें

Things should not be on study table: पढ़ाई करने के लिए एकाग्रता होना यानी फोकस बहुत जरूरी है. अगर फोकस ना हो तो पढने में मन नहीं लगता. इसलिए जिस टेबल पर आप पढ़ते हैं उस टेबल पर कुछ चीजें नहीं होनी चाहिए.

पढ़ाई करने बैठें तो स्‍टडी टेबल पर नहीं होनी चाहिए ये 7 चीजें

Things should not be on study table: पढ़ाई करने के लिए एकाग्रता होना यानी फोकस बहुत जरूरी है. अगर फोकस ना हो तो पढने में मन नहीं लगता. इसलिए जिस टेबल पर आप पढ़ते हैं उस टेबल पर कुछ चीजें नहीं होनी चाहिए. इन चीजों के स्‍टडी टेबल पर होने से पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण नहीं बन पाता है. 

स्‍टडी टेबल पर नहीं होनी चाहिए ये 7 चीजें 

मोबाइल फोन

मोबाइल फोन के कारण पढ़ाई नहीं हो पाती है. अक्‍सर बच्‍चे मोबाइल फोन देखने लगते हैं. कभी कोई फोन आ जाता है, तो कभी व्‍हाट्स ऐप मैसेज. इसलिए मोबइाल पढ़ाई का सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है. बार-बार नोटिफिकेशन चेक करना और सोशल मीडिया, ध्यान को भटकाते हैं.

खाने-पीने की चीजें 

स्टडी टेबल पर खाने-पीने की चीजें नहीं होनी चाहिए. केवल पानी की एक बोतल भरकर रख सकते हैं जिससे प्‍यास लगने पर उठना ना पड़े. लेकिन स्‍टडी टेबल पर स्नैक्स रख दिए तो इससे ध्यान बार-बार खाने की ओर जाता है, पढ़ने में काफी आलस आता है. 

स्‍टोरी बुक्‍स, नॉवल आदि ना हों 

स्‍टडी टेबल पर स्‍टोरी बुक्‍स या नॉवल आदि नहीं होनी चाहिए. केवल वही किताबें रखें, जो उस समय पढ़ने के लिए जरूरी हैं. बहुत ज्यादा किताबें देखने से भी कन्फ्यूजन बढ़ता है. 

बच्‍चे की रीडिंग स्किल्‍स बेहतर करने के तरीके

चीजें फैली हुई ना हों 

झूठी प्‍लेट, बिखरे पड़े पेन, बेकार की चीजें स्‍टडी टेबल पर नहीं होनी चाहिए. स्‍टडी टेबल हमेशा साफ-सुथरा और आर्गनाइज होना चाहिए. 

गेम्स या खिलौने ना हों 

स्‍टडी टेबल पर वीडियो गेम, कॉमिक्स या अन्य मनोरंजन की चीजें नहीं होनी चाहिए. इनके होने पर आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता है और बार-बार खिलौनों की तरफ ध्‍यान जाता है. 

लैपटॉप या टैब, गैजेट्स ना हों 

पढ़ाई वाली टेबल पर लैपटॉप या टैब, गैजेट्स नहीं होने चाहिए. यह सभी चीजें आसानी से ध्‍यान भटका सकती हैं. 

बहुत सजावटी सामान 

अगर स्‍टडी टेबल पर या उसके पास बहुत ज्यादा डेकोरेशन है तो ये आंखों और दिमाग को बार-बार आकर्षित करता है, जिससे फोकस खराब हो सकता है. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Study Table Tips, How To Focus On Studies, Study Environment Improvement, Productivity For Students, Distraction Free Study
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com