विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को क्या सिखाएं? CM योगी ने पैरेंट्स और बच्चों को दिया खास मंत्र

Yogi Adityanath Advice: सीएम योगी ने अपने संदेश में लिखा कि बच्चे इन छुट्टियों का आनंद लें, नई आदतें अपनाएं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए खुद को तैयार करें.

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को क्या सिखाएं? CM योगी ने पैरेंट्स और बच्चों को दिया खास मंत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के नाम एक खास पत्र लिखा है.

Summer Vacation Tips: उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और 15 जून 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे. ऐसे में बच्चों के लिए यह समय केवल आराम करने का नहीं, बल्कि कुछ नया सीखने और खुद को बेहतर बनाने का भी है. इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के नाम एक खास पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए आनंद, उत्साह और नए अनुभवों का समय होती हैं. इस दौरान बच्चे अपनी रुचियों को पहचान सकते हैं, नई आदतें सीख सकते हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. सीएम योगी ने बच्चों को किताबें पढ़ने, नई भाषा सीखने, फोटोग्राफी, चित्रकारी, संगीत, बागवानी और पाक कला जैसी एक्टिविटी से जुड़ने की सलाह दी है.

छुट्टियां सिर्फ मौज-मस्ती नहीं, सीखने का भी मौका

अक्सर बच्चे गर्मी की छुट्टियों में पूरा समय मोबाइल, टीवी या वीडियो गेम में बिताने लगते हैं. लेकिन अगर इस समय का सही इस्तेमाल किया जाए तो यही छुट्टियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में बहुत मदद कर सकती हैं. सीएम योगी ने भी अपने पत्र में कहा कि यह समय नई चीजें सीखने और खुद को पहचानने का सबसे अच्छा मौका है.

पैरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार एक्टिविटीज में शामिल करें. इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी सोच भी क्रिएटिव बनती है.

ये भी पढ़ें: AC नहीं तो क्या हुआ! कमरे को ठंडा रखने के लिए अपनाएं सस्ते और असरदार घरेलू नुस्खे

Latest and Breaking News on NDTV

नई स्किल सीखने के लिए प्रेरित करें

गर्मी की छुट्टियों में बच्चे कोई नई भाषा, कंप्यूटर स्किल या हॉबी सीख सकते हैं. आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के छोटे-छोटे कोर्स उपलब्ध हैं. इससे बच्चों का दिमाग एक्टिव रहता है और उनका समय भी सही दिशा में जाता है.

अगर बच्चा ड्राइंग पसंद करता है तो उसे आर्ट क्लास दिलाई जा सकती है. वहीं संगीत, डांस या फोटोग्राफी जैसी एक्टिविटीज भी बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मदद करती हैं.

ये भी पढ़ें: एक रंग का लुक, क्लासी एक्सेसरीज जैसी 5 स्टाइलिंग ट्रिक्स से दिख सकते हैं सुपर क्लासी और अट्रैक्टिव

किताबों से दोस्ती कराएं

सीएम योगी ने बच्चों को अच्छी पुस्तकों से मित्रता करने की भी सलाह दी है. किताबें बच्चों की सोच को गहरा बनाती हैं और उनकी भाषा बेहतर करती हैं. पैरेंट्स रोज थोड़ा समय बच्चों के साथ बैठकर कहानी या ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ सकते हैं. इससे बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित होती है.

परिवार के साथ समय बिताना भी जरूरी

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार के साथ समय बिताने का मौका कम मिलता है. गर्मी की छुट्टियां इस कमी को पूरा कर सकती हैं. बच्चे दादा-दादी से जीवन के अनुभव सीख सकते हैं और परिवार के साथ घूमने या छोटे ट्रिप पर जा सकते हैं. इससे बच्चों का भावनात्मक विकास भी मजबूत होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रकृति और बागवानी से जोड़ें

बच्चों को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करना सिखाना भी एक अच्छी आदत हो सकती है. इससे उनमें जिम्मेदारी की भावना आती है और वे प्रकृति के करीब आते हैं. छोटी-सी किचन गार्डन एक्टिविटी बच्चों के लिए मजेदार और सीखने वाली दोनों हो सकती है.

स्क्रीन टाइम कम करना जरूरी

पैरेंट्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे पूरा दिन मोबाइल या टीवी पर न बिताएं. ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों की आंखों और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है. बेहतर होगा कि बच्चे दिन का कुछ समय आउटडोर गेम्स, पढ़ाई और नई एक्टिविटीज में बिताएं.

गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए सिर्फ आराम का समय नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का सुनहरा मौका हैं. अगर पैरेंट्स सही दिशा दिखाएं और बच्चे नई चीजें सीखने की कोशिश करें, तो ये छुट्टियां उनके भविष्य को मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं..

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com