हाल ही में संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) प्याज़ के बढ़ते दामों को लेकर एक बयान दिया और कहा, 'मैं ज्यादा प्याज और लहसुन नहीं खाती, इसलिए चिंता ना कीजिए. मैं एक ऐसे परिवार से आती हूं, जहां प्याज का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता.' अब इस बयान पर चुटकी लेते हुए पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने कहा है, ''वह प्याज नहीं खाती. तो वह क्या खाती हैं? क्या वह एवोकाडो (Avocado) खाती हैं.'' एवोकैडो और प्याज़ के नाम पर सोशल मीडिया पर कई मीम्स और जोक्स चल रहे हैं. यहां पर हम आपको सुपरफूड की लिस्ट में शामिल एवोकाडो के (Avocado Benefits) बारे में बता रहे हैं.
एवोकाडो एक फल है, जिसमें विटामिन ए, डी, के और ई होता है. इसके साथ ही ये फल फाइबर से भी भरपूर होता है. एवोकाडो में दिल को हेल्दी रखने वाला मोनोसैचुरेटिड फैट या कहें गुड फैट पाया जाता है, जो कि बहुत ही कम फलों में होता है. इसी के साथ एवोकाडो सोडियम, शुगर और कोलेस्ट्रोल फ्री होता है. इन्हीं सब पोषक तत्वों की वजह से ही एवोकाडो बहुत ही हेल्दी फल माना जाता है. आप भी जानिए एवोकाडो के सेहत से जुड़े इन फायदों के बारे में...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
1. कैंसर से बचाए
एवोकाडो का नियमित सेवन प्रोस्टेट कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है. इतना ही नहीं कई स्टडीज़ बताती हैं कि एवोकाडो कीमोथेरेपी से होने वाले साइड इफेक्ट्स को भी कम करता है.
2. अर्थराइटिस में दे आराम
अर्थराइटिस से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं. लेकिन एवोकाडो पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द में भी आराम दिलाने की क्षमता रखता है.
3. वज़न घटाए
एवोकाडो में हेल्दी फैट होता है और इसमें सोडियम, शुगर और कैलोरी ना के बराबर होती हैं. इसलिए कई वेट लॉस डाइट में इस फल को शामिल किया जाता है, क्योंकि इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता.
4. ब्लड शुगर करे कंट्रोल
एवोकाडो एक हाई फैट और लो कार्ब फूड है. इसमें लो कार्ब होने से यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. एवोकाडो खाने से आपको काफी टाइम तक एनर्जी मिलती है.
5. कोलेस्ट्रॉल घटाए
एवोकाडो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है. ये लो फैट फल है, इससे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं