विज्ञापन

Navratri 6th Day 2026 Color: नवरात्रि के छठे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए? जानिए...

Chaitra Navratri 6th Day 2026 Color: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. इस आर्टिकल में जानें आज किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए.

Navratri 6th Day 2026 Color: नवरात्रि के छठे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए? जानिए...
Navratri 6th Day 2026 Color: नवरात्रि के छठे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें.

Navratri 6th Day 2026 Maa Katyayani Color: नवरात्रि का पर्व हो और रंगों की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. आज चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2026) का छठा दिन है. इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप, यानी मां कात्यायनी की पूजा का विधान है. अगर आप भी माता रानी की कृपा पाना चाहते हैं और इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, तो कपड़ों के रंग का चुनाव सोच-समझकर करें. इस आर्टिकल में जानें आज कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए. 

Latest and Breaking News on NDTV

नवरात्रि 2026 के छठे दिन का लकी कलर- (Navratri 5th Day Color 2026)

मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के छठे दिन यानी षष्ठी तिथि को लाल रंग (Red Color) पहनना बेहद शुभ माना जाता है. लाल रंग शक्ति, उत्साह और निडरता का प्रतीक है. मां कात्यायनी खुद एक योद्धा देवी हैं, जिन्होंने महिषासुर का वध किया था, इसलिए उनका संबंध इस ऊर्जावान रंग से बहुत गहरा है.

कौन क्या पहनें-

लाल रंग शादी-शुदा महिलाओं का पसंदीदा रगं माना जाता है. इसे बहुत सी शुभ रंग भी माना जाता है. अगर आप इस दिन कुछ स्पेशल पहनना चाहते हैं, तो ये आइडियाज ट्राई कर सकते हैं.

महिलाओं के लिए- लड़कियां लाल रंग की चिकनकारी कुर्ती, लाल सिल्क साड़ी या फिर लाल अनारकली सूट पहन सकती हैं. शादीशुदा महिलाएं लाल लाल रंग के सूट, सारी और पूजा में लाल रंग के टुप्पटे के साथ कैरी कर सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पुरुषों के लिए- पुरुष लाल रंग का कुर्ता सफेद पायजामा के साथ पहन सकते हैं. लाल शर्ट पहन सकते हैं. यह ट्रेडिशनल लुक देगा. 

लाल रंग का महत्व-

​जुनून और प्रेम- लाल रंग को अक्सर प्यार, रोमांस और कामुकता से जोड़ा जाता है​.

ऊर्जा और शक्ति- यह असीम ऊर्जा, साहस, शक्ति और जीवन शक्ति का प्रतीक माना जाता है.

क्रोध और आक्रामकता- यह रंग युद्ध, गुस्से और आक्रामकता को भी दर्शाता है.

ये भी पढ़ें- Home Gardening: घर में अमरूद का पेड़ कैसे लगाएं, मिट्टी और गमला घर लाने से पहले पता होनी चाहिए ये बातें

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com