विज्ञापन

बारिश के बाद घर के आसपास मंडरा रहे हैं मेंढक? इन्हें दूर रखने के लिए अपनाएं ये 3 आसान उपाय

बारिश के मौसम में घरों के आसपास मेंढकों की संख्या बढ़ने लगती है. अगर, आपके घर के आसपास भी मेंढक बढ़ गए हैं और आपको इनसे छुटकारा पाना है तो ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें दूर रखा जा सकता है.

बारिश के बाद घर के आसपास मंडरा रहे हैं मेंढक? इन्हें दूर रखने के लिए अपनाएं ये 3 आसान उपाय
मेंढक कैसे भगाएं
file photo

बारिश का मौसम में शुरू हो चुका है और बारिश के मौसम में घरों के आसपास मेंढकों की संख्या बढ़ने लगती है. नमी, जमा पानी और कीड़े-मकोड़ों की मौजूदगी के कारण मेंढक घर के बगीचे, आंगन और दीवारों के पास नजर आने लगते हैं. अगर, आपके घर के आसपास भी मेंढक बढ़ गए हैं और आपको इनसे छुटकारा पाना है तो ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें दूर रखा जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं मेंढक को कैसे दूर रखें.

नमक और सिरके का स्प्रे करें इस्तेमाल

बारिश के मौसम में मेंढक को देर रखने के लिए सबसे आसान तरीका है. मेंढक नमी वाली जगहों को पसंद करते हैं, लेकिन नमक और सिरके की गंध उन्हें असहज कर सकती है. एक स्प्रे बोतल में पानी, थोड़ा सिरका और नमक मिलाकर घर के बाहर, गेट, आंगन और उन जगहों पर छिड़काव करें, जहां मेंढक ज्यादा दिखाई देते हैं. ध्यान रखें कि इस स्प्रे का उपयोग सीधे पौधों पर न करें, क्योंकि इससे पौधों को नुकसान पहुंच सकता है.

कॉफी पाउडर बिखेरें

मेंढक को दूर रखने के लिए कॉफी पाउडर भी आपके काम आ सकता है. अगर, आपके घर के आसपास बगीचा है, तो वहां पर कॉफी पाउडर डाल दें. इसकी तेज गंध कई छोटे जीवों को दूर रखने में सहायक मानी जाती है. घर के कोनों, गमलों के आसपास और उन जगहों पर थोड़ा-सा कॉफी पाउडर छिड़क दें, जहां मेंढक अक्सर दिखाई देते हैं.

ब्लीचिंग पाउडर

बारिश के मौसम मेंढक बहुत ज्यादा दिखाई देने लगते हैं. बरसात में नालियों, गीली दीवारों और गंदगी वाली जगहों पर ब्लीचिंग पाउडर डालने से बदबू और नमी कम होती है. इससे मेंढकों के लिए अनुकूल माहौल भी कम हो सकता है. हालांकि ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें और इसे बच्चों व पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें.

यह भी पढ़ें:- Monsoon Hacks: बारिश में कपड़ों से आने लगी अजीब सी बदबू? बाल्टी में डाल दें ये 5 रुपये की चीज, खुशबू से महक उठेंगे कपड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mendhak, Monsoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com