विज्ञापन

बम की तरह फट सकता है आपका मिक्सर ग्राइंडर, इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां

Mixcer Grinder Safety Tips: मिक्सर ग्राइंडर किचन का सबसे काम का अप्लायंस है, लेकिन गलत इस्तेमाल इसे खतरनाक बना सकता है. जार को ज्यादा भरना, लगातार चलाना और लीकेज को नजरअंदाज करना बड़ी गलती साबित हो सकती है.

बम की तरह फट सकता है आपका मिक्सर ग्राइंडर, इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां
Mixcer Grinder Safety Tips
AI

Mixcer Grinder Safety Tips: किचन में रोज इस्तेमाल होने वाला मिक्सर ग्राइंडर आज हर घर की जरूरत बन चुका है. चटनी बनानी हो, मसाला पीसना हो या शेक तैयार करना हो, लोग इसे दिन में कई बार इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर इसे सही तरीके से न चलाया जाए तो यह खतरनाक भी साबित हो सकता है. ओवरलोड करना, जार से लीकेज होना या मशीन को लगातार लंबे समय तक चलाना जैसी गलतियां मोटर को जल्दी खराब कर सकती हैं. कई बार यही लापरवाही ओवरहीटिंग, स्पार्क या शॉर्ट सर्किट जैसी परेशानी की वजह भी बन जाती है.

मिक्स्ड ग्राइंडर इस्तेमाल करते वक्त बरतें ये सावधानियां- (Correct Way To Use Mixcer Grinder)

जार को ज्यादा न भरें

मिक्सर जार को पूरा भरकर चलाने से मोटर पर दबाव बढ़ता है. इससे मशीन गर्म हो सकती है. बेहतर है कि जार को आधा या जरूरत के हिसाब से ही भरें.

लगातार देर तक न चलाएं

मिक्सर को कई मिनट तक लगातार चलाना ठीक नहीं है. इसे 20 से 30 सेकंड चलाकर थोड़ा रुकें. इससे मोटर को ठंडा होने का समय मिलता है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- असली नारियल तेल और मिलावटी तेल में फर्क कैसे करें? घर बैठे जानें इन आसान तरीकों से

एयर वेंट साफ रखें

मिक्सर के नीचे हवा निकलने के लिए छोटे वेंट होते हैं. इन्हें कपड़े, धूल या गंदगी से बंद न होने दें. वेंट बंद होने पर ओवरहीटिंग हो सकती है.

लीकेज को नजरअंदाज न करें

अगर जार से पानी, जूस या बैटर लीक हो रहा है, तो मिक्सर न चलाएं. तरल चीज मोटर तक पहुंचकर शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकती है.

सही सॉकेट का इस्तेमाल करें

मिक्सर को खराब एक्सटेंशन बोर्ड या ढीले प्लग में न लगाएं. हमेशा मजबूत और सही वॉल सॉकेट का इस्तेमाल करें.

ब्लेड्स की सफाई जरूरी है

ब्लेड जाम होने पर मोटर पर ज्यादा दबाव पड़ता है. इस्तेमाल के बाद जार और ब्लेड को अच्छी तरह साफ करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com