- चेहरे पर ग्लो लाती है मलाई.
- स्किन बनती है बेदाग.
- निखरी हुई नजर आती है त्वचा.
Skin Care: दूध की मलाई का खाने के अलावा भी बहुत सी चीजों में इस्तेमाल किया जाता है, खासकर स्किन केयर में महिलाएं इसे अक्सर काम में लाती हैं. मलाई (Malai) को चेहरे का मैल छुड़ाने, चेहरा मुलायम और निखरा हुआ बनाने के लिए लगाया जाता है. यह इतनी काम की चीज है कि आप शायद ही जानते होंगे कि मलाई चेहरे पर मॉइश्चराइजर (Moisturizer) की तरह भी काम करती है. हालांकि, इसे बेझिझक सीधा हाथ में लेकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है, लेकिन एक अलग सामग्री में मिलाकर लगाने पर इसके फायदे और अधिक बढ़ जाते हैं.
मलाई फेस पैक | Malai Face Pack
मलाई और बेसन चेहरे पर बेसन (Besan) के साथ मलाई लगाने पर चेहरे की अनईवन टोन ठीक होती है. यह चेहरे के लिए एक अच्छे एक्सफोलिएटर की तरह भी काम करता है. चेहरे की डेड स्किन सेल्स हटती हैं और मुरझाई हुई त्वचा में भी जान भर जाती है. इसे लगाने के लिए एक चम्मच मलाई में एक चम्मच भरकर बेसन डाल लें. आप चाहें तो इसमें अखरोट का पाउडर भी मिला सकते हैं. अब अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे को स्क्रब (Scrub) करें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बेजान चेहरे को फिर से निखरा हुआ बनाने के लिए लगाएं मलाई और हल्दी का फेस पैक. एक चम्मच मलाई में दो चुटकी हल्दी (Turmeric) पाउडर और गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे चेहरे पर अच्छे से लगाएं और तकरीबन 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें.
शहद और मलाई
निखार और डीप मॉइश्चराइजिंग के लिए शहद और मलाई का फेस पैक (Face Pack) परफेक्ट है. इस फेस पैक के लिए दोनों चीजों को मिलाएं और चेहरे पर करीब-करीब 15-20 मिनट लगाए रखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
करन कुंद्रा और डायना पेंटी सहित कई सेलेब्स को एयरपोर्ट पर किया स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं