विज्ञापन

Lumba Rakhi for Bhabhi: भाभी को क्यों बांधी जाती है लुंबा राखी? जानें इस खूबसूरत परंपरा का मतलब

Raksha Bandhan Lumba Rakhi: लुंबा राखी भाभी के लिए खास परंपरा है, जिसे चूड़ी या कंगन में बांधा जाता है. यह ननद-भाभी के रिश्ते में प्यार, सम्मान, अपनापन और शुभकामनाओं का प्रतीक मानी जाती है.

Lumba Rakhi for Bhabhi: भाभी को क्यों बांधी जाती है लुंबा राखी? जानें इस खूबसूरत परंपरा का मतलब
भाभी को बांधी जाती है लुंबा राखी
ndtv

रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने की परंपरा हर घर में देखने को मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई परिवारों में भाभी के लिए भी खास राखी बांधी जाती है. बता दें कि इसे लुंबा राखी या चूड़ा राखी कहते हैं. यह राखी भाभी की चूड़ी या कंगन में लगाई जाती है और ननद-भाभी के रिश्ते में प्यार व अपनापन बढ़ाने का प्रतीक मानी जाती है.

क्या होती है लुंबा राखी

जानकारी के अनुसार, लुंबा राखी सामान्य राखी से अलग होती है. इसे कलाई पर बांधने के बजााय भाभीी की चूड़ी या कंगन में लगाया जाता है. इसमें लगी सजावटी लटकन नीचे की ओर झूलती है, इसलिए इसे लुंबा या लटकन राखी भी कहा जाता है. आज बाजार में इसके कई पारंपरिक और मॉडर्न डिजाइन मिलते हैं.

भाभी को क्यों बांधी जाती है लुंबा राखी

बता दें कि शादी के बाद भाई के जीवन में उसकी पत्नी की अहम भूमिका होती है. इसलिए बहन भाभी को भी रक्षाबंधन की रस्म में शामिल करती है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, यह ननद की ओर से भाभी के प्रति स्नेह, सम्माान और शुभकामना जताने का एक तरीका है. इसका भाव केवल रस्म निभाना नहीं, बल्कि रिश्ते को अपनापन देना है.

यह भी पढ़ें: घर पर असली सोने की जांच कैसे करें? सोने-चांदी की पहचान कैसे करें

कहां से शुरू हुई यह परंपरा

लुंबा राखी की शुरुआत का कोई निश्चित ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है. हालांकि, यह परंपरा खास तौर पर राजस्थान और मारवाड़ी परिवारों से जुड़ी मानी जाती है. आपकों बता दें कि समय के साथ यह दूसरे परिवारों में भी लोकप्रिय हो गई. नए बदलाव के साथ अब भैया-भाभी राखी सेट बाजार में आाम तौर पर देखने को मिल जाएंगे.

क्या भाभी को लुंबा राखी बांधना है जरूरी

इसके अलावा, यह कोई अनिवार्य धार्मिक नियम नहीं है. परिवार और क्षेत्र की परंपरा के अनुसार इसे निभाया जाता है. अगर भाभी चूड़ी नहीं पहनती हैं तो लुंबा को कंगन, ब्रेसलेट या किसी दूसरे आभूषण में लगाया जा सकता है. सबसे जरूरी बाात रिश्ते में प्रेम और सम्मान है.

भाभी के लिए कैसी लुंबा राखी चुनें

अगर आप भी अपने भाभी के लिए राखी लेना चाहती है तो लुंबा राखी अच्छा विकल्प है. पारंपरिक पसंद के लिए कुंदन, गोटा-पट्टी और मोती वाली राखी अच्छी रहेगी, जबकि मॉडर्न पसंद के लिए चेन या ब्रेसलेट स्टाइल लुंबा चुनाा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी, देखें राखी की मेहंदी के डिजाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lumba Rakhi, Lumba Rakhi Tradition
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com